नीरज चोपड़ा के अलावा एक और भारतीय ने जीता है ओलम्पिक में गोल्ड मेडल, जानिए कौन है वह दिग्गज
ओलम्पिक में गोल्ड मेडल हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि होती है। टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने जब भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड जीता था, तो पूरा देश ख़ुशी से झूम उठा था। नीरज चोपड़ा रातोंरात हीरो बन गए थे। नीरज चोपड़ा के आज लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। कुछ हद तक उनकी फैन फॉलोइंग में सोशल मीडिया की भी भूमिका रही है।
बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए महज दो ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिनको ओलम्पिक में गोल्ड मेडल मिला है। उनमें से एक नीरज चोपड़ा है लेकिन दूसरे खिलाड़ी के बारे में लोगों को सोचना पड़ता है, हालांकि यह बड़ा नाम है।

यहाँ बात कर रहे हैं अभिनव बिंद्रा के, जिन्होंने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2004 में राज्यवर्धन सिंह ने शूटिंग में रजत पदक जीता था लेकिन सोने की कमी रह गई। उसे अभिनव बिंद्रा ने पूरा किया था। अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीता था।
अभिनव ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। बिंद्रा ने अपने अंतिम शॉट में 10।8 का स्कोर हासिल किया था और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। उसके बाद भारत को सीधा नीरज ने गोल्ड दिलाया था।
हालांकि ओलम्पिक में भारत ने महज दो ही स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं किये हैं। कुल संख्या की बात की जाए, तो भारत ने अब तक 10 गोल्ड मेडल जीते हैं। नीरज और अभिनव के अलावा भारतीय हॉकी टीम ने कमाल किया है। हॉकी में भारत ने 8 गोल्ड हासिल किये हैं। अंतिम बार भारत के लिए हॉकी में मोस्को ओलम्पिक में गोल्ड मेडल आया था, यह 1980 की बात है।
साल 1928 में एम्सटर्डम ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 1932 के लॉस एंजिल्स ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक आया था। 1936 में बर्लिन ओलम्पिक के बाद 1948 के लंदन ओलम्पिक में भी गोल्ड जीता था। हेलसिंकी में 1952 में भारत ने गोल्ड जीता था। मेलबर्न 1956 में भी भारत ने गोल्ड जीता और 1964 के टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने गोल्ड जीता था।












Click it and Unblock the Notifications