डी गुकेश को हराने के बाद नाकामुरा की घटिया हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर फैन्स का हंगामा
ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर सभी को चौंका दिया, जहां भारत को अमेरिका के हाथों पहले चेकमेट इवेंट में 0-5 की करारी हार झेलनी पड़ी। यह मुकाबला अमेरिका के आर्लिंगटन में खेला गया।
नाकामुरा अपनी शानदार जीत के साथ जितने चर्चा में रहे, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उन्होंने मैच के बाद की हरकत को लेकर बटोरीं। सफेद मोहरों से खेलते हुए जैसे ही उन्होंने जीत दर्ज की, उन्होंने गुकेश का राजा (किंग) का मोहरा उठाकर सीधे दर्शकों की ओर फेंक दिया।

इस विवादास्पद जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई प्रशंसकों ने इसे असभ्य और अपमानजनक बताया, जबकि कुछ ने इसे महज एक भावनात्मक प्रतिक्रिया कहा। नाकामुरा की इस हरकत ने खेल भावना पर एक नई बहस छेड़ दी है।
वहीं दूसरी ओर, गुकेश को मैच के बाद शांति से मोहरे सही तरीके से सजाते हुए देखा गया, जिसकी सराहना दुनियाभर की शतरंज समुदाय ने की।nउनका यह शांत और संयमित व्यवहार खेल भावना का उदाहरण बन गया, और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके विनम्र स्वभाव की जमकर तारीफ़ की। अपनी जीत के बाद नाकामुरा ने कहा कि मैं जीत रहा था, भीड़ को भी पता था कि मैं जीत रहा हूं, इसलिए जब मैंने चारों ओर शोर सुना तो मुझे वाकई बहुत खुशी हुई।












Click it and Unblock the Notifications