सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील कुमार समेत 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, हत्या की लगी धारा

Sagar Dhankar murder case में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक के मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार समेत 17 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और दंगा समेत अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए हैं। इस मामले में कोर्ट ने 2 फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं। आपको बता दें कि जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में सुशील कुमार का हाथ बताया गया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Sushil kumar

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि सुशील कुमार को इसी साल मई में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 4 मई 2021 को सागर धनखड़ की दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बुरी तरह से पिटाई की गई थी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में सुशील कुमार को भी देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुमार और उनके कुछ साथियों को अरेस्ट कर लिया था। फिलहाल इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है और सुशील कुमार जेल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+