John Cena: जॉन सीना रिटायर हो गए लेकिन ये 3 विवाद पीछा नहीं छोड़ेंगे, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान
John Cena: जॉन सीना किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं WWE में उनका एक अलग ही रुतबा रहा है। अब उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। जॉन सीना का प्रभाव भी काफी ज्यादा रहा है। WWE को जब कोई बात जॉन सीना कह देते थे, तो उनकी बात मान ली जाती थी।
सीना ने अचानक अपने संन्यास की घोषणा करते हुए करोड़ों फैन्स का दिल तोड़ दिया। उन्होंने अपने अंतिम मुकाबले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। जॉन सीना अगले साल होने वाले रेसलमेनिया में अपना अंतिम मुकाबला खेल सकते हैं। फैन्स के लिए उनका जाना बड़ा झटका है।

जॉन सीना के करियर में कुछ बड़े विवाद भी जुड़े रहे हैं। वह सुलझे हुए और समझदार रेसलर माने जाते रहे हैं लेकिन कई बार विवाद भी दामन थाम ही लेते हैं। जॉन सीना के साथ भी ऐसा हुआ है। कुक विवादों का जिक्र यहाँ करने का प्रयास किया गया है।
जॉन सीना का खून निकल गया
साल 2012 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबले में जॉन सीना की बॉडी से खून निकल पड़ा था। कम्पनी के नियमों के अनुसार ऐसा नहीं हो सकता था। खून निकालना मना था। जॉन सीना के साथ ऐसा हुआ था। बाद में लैसनर काफी गुस्सा हुए थे। वह बैक स्टेज जाकर WWE अधिकारियों के ऊपर बरस पड़े थे। हार से गुस्सा हुआ लैसनर ने बैक स्टेज जाकर उथल-पुथल मचा दी थी।
निक्की बैला को पहुँचाया फायदा
जॉन सीना की गर्लफ्रेंड के रूप में निक्की को जाना जाता था। रेसलमेनिया 33 में सीना ने निक्की को शादी के लिए सरेआम प्रपोज कर दिया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया और बात शादी तक नहीं गई। इससे पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग चुन लिए। खबरों के अनुसार निक्की के करियर को जॉन सीना ने बैक स्टेज फायदा पहुँचाया और इस पर कोई कुछ नहीं बोला, यहाँ तक कि कम्पनी ने भी कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
जॉन सीना और पंक पर जुर्माना
पाइलड्राइवर नामक रक मूव को WWE में बैन कर दिया गया। सीएम पंक ने 2013 में जॉन सीना के ऊपर इसका इस्तेमाल किया और सीन घायल हो गए। स्वास्थ्य ठीक न होने पर भी सीना ने ऐसा होने दिया। सीना इस समय चोटिल भी थे। हालांकि बाद में पंक और सीना दोनों को ही जुर्माना देना पड़ा था। जॉन सीना ने इस मैच में जीत दर्ज कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications