Asian Kabaddi Championship: भारत ने फाइनल में ईरान को हराकर जीती 11वीं एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप

Asian Kabaddi Championship 2023: भारतीय कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। भारत ने दो दिन में दो बार ईरानी टीम को हराकर ये कमाल किया है। भारत ने फाइनल में ईरान को 42-32 से मात दी है।

इस हाई-वोल्टेज फाइनल में भारत ने पहले हाफ में 23-11 से दबदबा बनाए रखा। लेकिन ईरान ने फिर अपने कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलूई चियानेह के बढ़िया खेल के चलते मोटिवेट होकर दूसरे हाफ में वापसी करते हुए इस अंतर को काफी कम कर दिया। (Image- SAI Media Twitter)

11th Asian Kabaddi Championship

लेकिन ये अंतिम समय में शादलूई की ओर से की गई गलती ही थी जिसने भारत को बगैर किसी दिक्कत के टाइटल को उठाने में मदद की। भारत के स्टार और टीम के कप्तान पवन सेहरावत ने फ्रंट से लीड करते हुए विपक्षी टीम के खिलाफ थोक में प्वाइंट कब्जाए और जीत में अहम रोल निभाया।

एक समय दो मिनट का खेल शेष रहने पर ईरान ने भारत की लीड को कट करते हुए 38-31 कर दिया था और खेल में रोमांच ला दिया था। इससे पहले भारत ने दिन में हांगकांग को 64-20 के बड़े अंतर से मात दी थी और लीग स्टेज को अपराजेय रहकर समाप्त किया था।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और बाबर आजम के बाद ODI में पहली बार दिखी ऐसी कंसिस्टेंसी, कौन है छोटी टीम का ये बड़ा स्टार

भारत के लिए ये जीत काफी बड़ी है क्योंकि इस जीत ने उन्हें इस साल के बाद में होने जा रहे एशियन गेम्स की ओर अग्रसर कर दिया है। एशियन कबड्‌डी चैंपियनशिप एक स्टैंडर्ड कब्बडी प्रतियोगिता है। यह पहली बार 1980 में आयोजित किया गया था। भारत ने इस टूर्नामेंट में एक और जीत करते हुए अपना 8वां मेडल हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+