विराट कोहली और बाबर आजम के बाद ODI में पहली बार दिखी ऐसी कंसिस्टेंसी, कौन है छोटी टीम का ये बड़ा स्टार

वनडे क्रिकेट के कुछ सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की बात करते ही विराट कोहली और बाबर आजम का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अलग ही मुकाम बनाया था और उन्हें इस फॉर्मेट का डॉन ब्रैडमैन भी कहा गया था।

उसके बाद बाबर आजम ने विराट को अच्छे से चुनौती दी और वनडे में श्रेष्ठता के मानक को और ऊंचा किया। दोनों ही बल्लेबाजों की कंसिस्टेंसी कमाल की है, लेकिन इस लिस्ट में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी जुड़ रहा है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

Zimbabwe skipper Sean Williams

यह खिलाड़ी किसी बड़ी टीम से भी नहीं है, और ना ही उनका नाम विश्व क्रिकेट में इतना जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर में खेल रही जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सीन विलियम्स की, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार पांच पारियों में कंसिस्टेंसी के मामले में एक नया कीर्तिमान दर्ज किया है।

सीन विलियम्स आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपनी टीम को लीड कर रहे हैं और लगातार बड़ी बड़ी पारियां खेल रहे हैं। उनकी ताजा शतकीय पारी सुपर सिक्स राउंड के दौरान अपनी टीम के लिए पहले मैच में ओमान के खिलाफ आई। इस मैच में ओमान द्वारा टारगेट का जी-जान से पीछा किए जाने के बावजूद जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

सीन विलियम्स ने इससे पहले लीग राउंड में यूएसई के खिलाफ भी बड़ा शतक लगाया था। उन्होंने लगातार पांच पारियों में 532 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 148 रहा है। ये ऐसा स्ट्राइक रेट है जो इस लिस्ट में मौजूद बाकी के चार बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। यहां विराट कोहली नंबर एक पर हैं जिन्होंने लगातार 5 पारियों में 596 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 108 का रहा।

लगातार पांच पारियों में सर्वाधिक बनाने के मामले में नंबर दो पर बाबर आजम हैं जिन्होंने 537 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 104 ही है। नंबर तीन पर सीन विलियम्स हैं। नंबर चार पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन हैं जिन्होंने 109 के स्ट्राइक रेट के साथ 529 रन बनाए हैं। नंबर पांच पर पाकिस्तान के फखर जमान हैं जिन्होंने 111.47 के स्ट्राइक रेट के साथ 515 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+