Pro Kabaddi League: कहाँ हैं PKL के धांसू रेडर दीपक निवास हुड्डा? आजकल क्या करते हैं

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में जब दिग्गज प्लेयर्स की बात आती है, तो दीपक निवास हुड्डा का नाम आना लाजमी है। वह भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान भी रहे हैं और प्रो कबड्डी लीग में भी उनको कप्तानी करने का मौका मिला था। पीकेएल में उनका करियर तगड़ा रहा है।

दीपक निवास ने पुणेरी पलटन की कप्तानी की थी लेकिन तब टीम चैम्पियन नहीं बनी। पिछले साल पुणेरी पलटन चैम्पियन बन गई थी लेकिन उस समय वह पो कबड्डी लीग से बाहर हो गए थे। दरअसल साल 2023 के ऑक्शन में उनको किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

deepak niwas hooda

पिछले साल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद दीपक निवास ने अपना अलग रास्ता चुनने का मन बना लिया और फिर प्रो कबड्डी की तरफ मुड़कर नहीं देखा। PKL का अंतिम सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था. इस वजह से किसी टीम ने उनके ऊपर बोली नहीं लगाई। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

प्रो कबड्डी लीग में दीपक निवास हुड्डा ने कुल 157 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 1119 पॉइंट्स हासिल किये। रेडिंग में हमेशा उनकी तूती बोलती थी। विपक्षी टीमों के लिए उनको रोक पाना आसान कार्य नहीं होता था। दीपक निवास हुड्डा ने रेडिंग से ही 1020 अंक हासिल किये थे। डिफेंस में उन्होंने 99 अंक जुटाए थे।

जहाँ तक सुपर टेन और हाई फाइव की बात है, तो इस दिग्गज ने अपने करियर में कुल 35 बार सुपर टेन हासिल किया था। इसके अलावा दीपक निवास ने 4 बार हाई फाइव भी मारा है। इतना ही नहीं, वह 23 सुपर रेड और 8 सुपर टैकल भी कर चुके हैं। इतना धांसू रिकॉर्ड होने के बाद भी टीमों ने उनके ऊपर भरोसा नहीं दिखाया और दीपक निवास हुड्डा अनसोल्ड रहे।

अंतिम बार दीपक निवास हुड्डा प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन में बंगाल वॉरियर्स के लिए खेले थे। मौजूदा समय में वह राजनीति में अपना हाथ आजमा रहे हैं। बीजेपी के टिकट पर वह हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनको महम विधानसभा से टिकट दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+