PKL 2022: हरियाणा स्टीलर्स ने किया बड़ा उलटफेर, आखिरी लम्हों में दबंग दिल्ली को हराया

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। हरियाणा स्टीलर्स ने अपने कप्तान विकाश कंडोला (13 अंक) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 68वें मैच में दबंग दिल्ली केसी को 36-33 के अंतर से हराकर अंक तालिका में शीर्ष-5 में पहुंच गई है। सीजन की पांचवीं जीत के साथ हरियाणा नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंचे हैं जबकि तीसरी हार के बावजूद दिल्ली की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। नवीन एक्सप्रेस के बगैर खेल रही दिल्ली के लिए संदीप नरवाल ने एक बार फिर चमकदार खेल दिखाया लेकिन कोई और खिलाड़ी प्रभावित नहीं कर सका।

शुरुआती आठ मिनट में स्कोर 4-4 था। सारे अंक रेडर्स ने लिए हैं। डिफेंस का खाता नहीं खुला था। कप्तान विकाश ने जीवा को आउट कर हरियाणा को 5-4 से आगे किया और फिर डिफेंस ने पहली सफलता हासिल करते हुए स्कोर 6-4 कर दिया। विकाश ने अगली रेड पर मोहम्मद मलक को आउट कर लीड 3 की कर दी।

और पढ़ें: IND vs SA: 3 जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके केएल राहुल, ठोंका कप्तानी का पहला अर्धशतक

दिल्ली अब ऑलआउट की दहलीज पर थे। संदीप गए और बोनस के साथ एक अंक लेकर कुछ पल के लिए ऑल आउट टाला। संदीप की अगली रेड खाली गई। दो के डिफेंस में विकाश रेड पर थे और संदीप को आउट करके लौटे। स्कोर 9-6 था और फिर हरियाणा ने 14वें मिनट में विजय को लपक दिल्ली को ऑल आउट कर 12-7 की लीड ले ली। आलइन के बाद हरियाणा के डिफेंस ने अपनी तीसरी कामयाबी हासिल करते हुए लीड 7 की कर ली। आशीष ने हालांकि जीवा को आउट कर दिल्ली को एक अंक दिलाया। अगली रेड पर सुरेंदर नाडा ने संदीप को डैश करना चाहा लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। विकाश ने फिर बोनस लिया और स्टीलर्स ने विजय को आउट कर स्कोर 17-9 कर दिया।

आशू ने बोनस लिया और फिर विकाश डू ओर डाई रेड पर गए। दिल्ली के डिफेंस ने गलती की। विकाश मंजीत छिल्लर को आउट करके लौटे। पहला हाफ 19-11 से हरियाणा के नाम रहा। हरियाणा के डिफेंस ने अब तक चार अंक लिए जबकि दिल्ली के डिफेंस का खाता भी नहीं खुला। रेड में हरियाणा ने 10 के मुकाबले 13 अंक लिए। चार के डिफेंस में विकाश ने संदीप को आउट किया। अब दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। आशू मलिक ने इस बीच जयदीप को आउट किया और फिर विजय ने बोनस लेकर स्कोर 13-20 कर दिया। अगली रेड पर कृष्णन ने कंडोला को लपक डिफेंस को पहली सफलता दिलाई। फासला 6 का रह गया था। फिर चार के डिफेंस में विकाश ने मंजीत का शिकार कर स्कोर 23-15 कर दिया।

और पढ़ें: IND vs SA: वनडे करियर में पहली बार स्पिनर ने कोहली को डक पर किया आउट, नाम हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके बाद इस मैच का सबसे नाटकीय मोड़ आया। विजय रेड पर थे और बिना स्ट्रगल के लाबी में गए। उनके पीछे पांच डिफेंडर भी लाबी में गए। रेफरी ने विजय के आउट होने पर हरियाणा को एक अंक दिया जबकि पांच डिफेंडर्स के आउट होने पर दिल्ली को पांच अंक मिले। स्कोर 20-24 था और हरियाणा ऑल आउट की कगार पर थे। विकाश ने लगातार दो बोनस लेकर स्कोर 26-20 कर दिया। साथ ही उन्होंने सुपर-10 भी पूरा किया। संदीप ने अगली रेड पर रवि को बाहर किया। विकाश ने बोनस के साथ एक अंक लिया और चूंकि वह डैश कर दिए गए लिहाजा दिल्ली को भी एक अंक मिला। हरियाणा अब ऑल आउट हो चुके थे। स्कोर 28-25 से स्टीलर्स के हक में था।

नीरज ने अगली रेड पर रवि को आउट किया और फिर बोनस लिया। फासला अब एक अंक का रह गया। विनय के खिलाफ जीवा के एक और फेल्ड टैकल ने स्टीलर्स को 2 अंक से आगे कर दिया। विनय ने फिर बोनस लिया लेकिन नीरज ने दो अंक दिलाते हुए स्कोर 29-30 कर दिया। विनय ने कृष्णन ढुल को आउट कर स्कोर 31-29 कर दिया लेकिन नीरज ने फिर दो अंक की रेड के साथ स्कोर 31-31 कर दिया। विकाश अपनी अगली रेड पर दो अंक लेकर लौटे। फिर जयदीप ने नीरज को लपक लिया। जयदीप ने फिर विजय को भी लपक लिया। लीड 4 की हो गई थी। फिर संदीप ने चार सेकेंड की रेड पर अंक लिया। अब विकाश डू ओर डाई रेड पर थे। वह डैश कर दिए गए और इस प्रयास में संदीप भी लाबी से बाहर गए। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और इस तरह हरियाणा ने यह मैच 3 अंक से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+