PKL 2022: 8वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंची पटना पाइरेटस, पुणेरी पलटन को रौंदकर बनाई जगह

नई दिल्ली। गुमान सिंह (13) और डिफेंस (11) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को खेले गए वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 107वें मैच में पुनेरी पलटन को 43-26 से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। 18 मैचों में 13वीं जीत हासिल करने वाले पाइरेट्स के खाते में कुल 70 अंक हो गए हैं। वे पहले ही तरह अब भी अंक तालिका के शीर्ष पर विराजमान हैं। दूसरी ओर, पलटन को 16 मैचों में 8वीं हार मिली है। पटना के लिए गुमान के अलावा सचिन तंवर (6), शुभम शिंदे (4) और मोहम्मदरेजा शादलू (3) ने भी चमक बिखेरी जबकि पलटन की ओर से असलम इनामदार ने 9 और मोहित गोयत ने 6 अंक लिए। पूरे मैच में पलटन का डिफेंस सिर्फ पांच अंक ले सका।
पहले हाफ की धीमी और सावधान शुरुआत हुई। पलटन आगे थे लेकिन सातवें मिनट में सचिन तंवर ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर पटना को 4-4 की बराबरी दिला दी। फिर हालांकि असलम इनामदार ने बोनस के साथ टच प्वाइंट लेकर हालांकि पलटन को दो की लीड दिला दी। पलटन ने इस लीड को पांच का का कर दिया लेकिन सचिन की डू ओर डाई रेड पर पटना को चार अंक मिल गए।
और पढ़ें: वो ओलंपियन एथलीट जो बन गई थी वेगस की सबसे बड़ी सेक्स वर्कर, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
सचिन बिना टच के लाबी में चले गए। उनके पीछे चार डिफेंडर भी आए। स्कोर 9-10 हो गया था। अब पलटन आलआउट की कगार पर थे और इसे अंजाम देकर पटना ने 14-11 की लीड ले ली। आलइन के बाद गुमान सिंह ने सुपर रेड के साथ पटना को 18-13 से आगे कर दिया लेकिन असलम ने तीन पॉइंट की रेड का जवाब चार की रेड से दिया और स्कोर 17-18 कर दिया।
पहले हाफ तक यही स्कोर रहा। इस हाफ में पलटन को रेड में 14 और डिफेंस में 2 अंक मिले जबकि पटना को रेड में 8 और डिफेंस में 3 अंक मिले। ब्रेक के बाद गुमान सिंह ने संकेत को आउट किया और फिर असलम बिना टच के लाबी में चले गए। पटना को अब तीन की लीड थी। दोनों टीमें लगातार डू ओर डाई पर खेल रही थीं। जल्द ही पटना ने लीड 5 क कर ली और फिर पटना ने पलटन को आलआउट कर 31-24 की लीड ले ली।
पांच मिनट बचे थे और पटना को आठ अंक की लीड मिली हुई थी। इसके बाद पटना ने लगातार अंक लिए और फिर अंतिम मिनट में पलटन को आलआउट कर न सिर्फ अपनी जीत पक्की की बल्कि आधिकारिक तौर पर अगले चरण का टिकट भी कटाया। लेकिन हार के बावजूद पलटन के लिए भी आगे का रास्ता खुला है।












Click it and Unblock the Notifications