PKL 2022: एलिमिनेटर 1 में चमके परदीप नरवाल, पल्टन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची यूपी
नई दिल्ली। परदीप नरवाल (18 अंक, 3 सुपर रेड के साथ) ने एक बार फिर दिखाया कि वह कबड्डी के बेताज बादशाह क्यों कहे जाते हैं। लीग स्तर पर एक समय सब्सीट्यूट कर दिए गए परदीप ने बीते कुछ मैचों से जो लय पकड़ी है, वह सोमवार को वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में भी जारी और उनके क्लास की बदौलत यूपी योद्धा ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में पुनेरी पल्टन को 42-31 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

परदीप ने इस मैच का पासा 16वें मिनट में पलटा। उस समय स्कोर 12-12 था। पांच अंक की रेड के साथ परदीप ने पल्टन को बैकफुट पर धकेला और इसके बाद दो सुपर रेड के साथ पल्टन के आत्मबल को पूरी तरह तोड़ दिया। यह सब तब हुआ, जब पल्टन ने सातवें मिनट में ही यूपी को आलआउट कर 9-1 की लीड ले चुकी थी। परदीप के अलावा यूपी के लिए सुरेंदर गिल ने पांच अंक लिए जबकि सुमित ने हाई-5 लगाया।
अब अगर पल्टन की बात की जाए तो असलम इनामदार ने सुपर-10 लगाया लेकिन मोहित गोयत (4) अंक के अलावा डिफेंस (8 अंक) चल नहीं सका। पल्टन के लिए हालांकि आकाश शिंदे ने प्रभावित करते हुए सात अंक हासिल किए। दूसरी ओर, यूपी के डिफेंस ने प्रभावित करते हुए पल्टन को तीन बार आलआउट करने में अहम योगदान दिया। पल्टन ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले तो 5-0 की लीड हासिल की और फिर सातवें मिनट में यूपी को आलआउट कर 9-1 की लीड ले ली। आलइन के बाद हालांकि यूपी ने लगातार तीन अंक के साथ वापस की राह पकड़ी। 10 मिनट के बाद स्कोर 9-4 हो गया था।
यूपी ने जल्द ही पल्टन को सुपर टैकल की स्थिति में डाला। स्कोर 6-9 था और फिर यूपी ने 13वें मिनट में पल्टन को आलआउट कर 10-10 से बराबरी कर ली। 16वें मिनट तक स्कोर 12-12 था। फिर परदीप नरवाल ने पांच अंक की रेड के साथ यूपी को पांच अंक से आगे कर दिया। पल्टन दूसरी बार आलआउट की कगार पर थे। हादी ताजिक और विशाल भारद्वाज ने हालांकि गिल को सुपर टैकल कर फिलहाल इसे टाला लेकिन अंततः यूपी ने पल्टन को आलआउट कर 22-17 की लीड ले ली। परदीप यही नहीं रुके और हाफ टाइम से पहले की अंतिम रेड पर शानदार डुबकी के साथ उन्होंने स्कोर 25-17 किया और साथ ही साथ अपना सुपर-10 भी पूरा कर लिया।
और पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज में दूर हुई भारत की 5 बड़ी परेशानी, अब मेलबर्न में जीत सकते हैं टी20 विश्वकप
इस हाफ में डिफेंस में दोनों टीमों को 5-5 अंक मिले लेकिन परदीप के करिश्मे की बदौलत यूपी ने रेड में 10 के मुकाबले 15 अंक हासिल किए। ब्रेक के बाद पल्टन ने लगातार दो अंक लिए लेकिन परदीप ने एक और सुपर रेड के साथ हिसाब बराबर कर दिया। फिर यूपी ने पल्टन को आलआउट कर 33-21 की लीड ले ली। आलइन के बाद असलम ने बोनस के साथ अपना सुपर-10 पूरा किया। नितिन तोमर की जगह मैट पर आए आकाश शिंदे ने नुकसान की भरपाई के प्रयास में लगातार तीन रेड में तीन अंक लिए। 10 मिनट बचे थे और अब यूपी को 11 अंक की लीड मिली हुई थी। सुमित ने हालांकि मोहित को डैश कर अपना हाई-5 पूरा किया और लीड भी 10 की कर दी।
परदीप मैच की पहली रेड पर आउट हुए थे। दूसरी बार वह 33वें मिनट में आउट हुए। उससे पहले हालांकि वह पल्टन का भरपूर नुकसान कर चुके थे। फासला कम नहीं हो रहा था। इसका दबाव पल्टन पर साफ दिख रहा था। आकाश हालांकि लगातार अंक ले रहे थे। इस बीच, गिल को डू ओर डाई रेड पर लपक पल्टन ने फासला 9 का किया। अब पांच मिनट बचे थे। परदीप ने फिर दो अंक की रेड के साथ स्कोर 41-30 कर दिया। अब सिर्फ दो मिनट बचे थे और यूपी का सेमीफाइनल में खेलना तय हो गया था, जहां उसका सामना 23 फरवरी को तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स से होना है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications