जब जीत के लिये दो ओवर में चाहिये थे 95 रन और मैच हुआ टाई, फेंका गया था क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में जब भी किसी से सबसे महंगे ओवर की बात की जाये तो उसे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी का नाम याद आता है, या उन प्लेयर्स का जिन्होंने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर 36 रन बटोरे थे, हालांकि कुछ ऐसे भी मामले देखने को मिले हैं, जहां पर प्लेयर्स ने 37 रन भी बटोरे हैं। लेकिन क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे ओवर की बात करें तो वो 36, 37 या 40 रन का नहीं बल्कि 77 रनों का है, जहां पर बॉलर ने सिर्फ एक ओवर में रन लुटा दिये थे और जीते हुए मैच को लगभग हरा दिया था।

क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर 3 दशक पहले 1990 में खेले गये एक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान आया था, जहां पर न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज ने एक ही ओवर में 77 रन लुटाये थे। न्यूजीलैंड के लिये 4 टेस्ट मैच खेलने वाले बर्ट वेंस 20 फरवरी 1990 को क्राइस्टचर्च की ओर से खेलने उतरे थे। शेल ट्रॉफी के लीग स्टेज में खेले गये इस आखिरी मैच में क्राइस्टचर्च की टीम अपनी जीत पक्की कर चुकी थी और कैंटरबेरी की टीम को जीत के लिये आखिरी के दो ओवर में 95 रन की दरकार थी।
और पढ़ें: IND vs WI: ईडन गार्डन्स पर जीत के साथ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम बना भारत

आखिरी दो ओवर में जीत के लिये चाहिये थे 95 रन
हालांकि बर्ट ने 22 गेंद का एक ओवर फेंका जिसमें 17 नो बॉल रही, मजेदार बात यह थी कि इस दौरान उन्होंने सिर्फ 5 गेंदें ही लीगल फेंकी और उसमें 77 रन लुटा दिये। इस मैच के आखिरी दिन क्राइस्टचर्च की टीम ने शानदार खेलते हुए 59 ओवर्स में 290 रन बना डाले और कैंटरबेरी के सामने जीत के लिये 291 रनों का लक्ष्य रखा। वेलिंगटन के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 रन के स्कोर पर उसके 8 विकेट चटका दिये और अपनी टीम को जीत के करीब ले गये। हालांकि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ली जर्मन और रोजर फोर्ड ने क्राइस्टचर्च के जीत हासिल करने के सपने पर पानी फेर दिया। जब बर्ट वेंस गेंदबाजी के लिये आये तो कैंटरबेरी का स्कोर 196-8 था।

8 छक्के और 5 चौके लगाकर बटोरे 77 रन
वेंस ने अपनी पहली 17 गेंदों में सिर्फ एक ही गेंद लीगल डाली जबकि 16 गेंदे नो बॉल करार दी गई। वेंस की ज्यादातर गेंदे फुल टॉस थी और कमर से ऊपर होने की वजह से नो बॉल करार दी गई। इस दौरान ली जर्मन नाबाद 75 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने वेंस की गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाये और छठी गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। इस ओवर के दौरान वेंस ने 8 छक्के और 5 चौके लगाये और अपने निजी स्कोर को 145 पर पहुंचा दिया। वहीं पर बची हुई दो गेंदो में रोजर फोर्ड ने 5 रन बनाकर ओवर को खत्म किया। अंपायर्स को यह ओवर खत्म करने और स्कोरर को स्कोरबोर्ड चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था जिसके लिये उन्होंने मैदान पर मौजूद दर्शकों का सहारा लिया।

आखिरी ओवर में चाहिये थे 18 रन
आखिर ओवर में कैंटरबेरी को जीत के लिये 18 रन की दरकार थी, जिसके लिये क्राइस्टचर्च के कप्तान ने स्पिनर इवान ग्रे को बॉलिंग की जिम्मेदारी दी। जर्मन ली फिर से बॉलिंग का सामना कर रहे थे, जिन्होंने पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 चौके लगाये और पांचवी गेंद पर एक रन लेकर मैच के स्कोर को बराबरी पर पहुंचा दिया। वहीं पर आखिरी गेंद पर रोजर फोर्ड गेंद को मारकर एक रन लेने के बजाय ब्लॉक कर बैठे और मैच टाई पर समाप्त हो गया। गौरतलब है कि बर्ट वेंस ने 6 सीजन के करियर में सिर्फ 39 ओवर्स की गेंदबाजी की लेकिन उनके करियर के लिये 22 गेंदो का यह ओवर यादगार बन गया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications