PKL 2023-24: तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास
Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज ने पंचकुला लेग में खेलते हुए प्रो कबड्डी इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले को थलाइवाज ने 74-37 के बड़े अंतर से जीत लिया। विशाल ने 19 और नरेंदर ने कुल 17 अंक हासिल किये। बंगाल को इस मैच में कोई मौका नहीं मिला। थलाइवाज ने इस जीत के साथ अपना अभियान समाप्त कर दिया।
शुरुआत में थलाइवाज और बंगाल के बीच 4-4 की बराबरी थी लेकिन बाद में थलाइवाज ने लीड हासिल कर ली। बंगाल को ऑल आउट करते हुए तमिल थलाइवाज ने स्कोर 17-12 कर दिया। इसके बाद बंगाल ने लीड कम करते हुए इसे 5 अंकों पर ला दिया। 20वें मिनट में बंगाल को ऑल और करते हुए थलाइवाज ने 27-18 से लीड हासिल कर ली।

पहले हाफ तक थलाइवाज की टीम 31-18 के साथ आगे थी। इसके बाद बंगाल की टीम को सँभलने का कोई मौका ही नहीं मिला और दूसरे हाफ में आते ही ऑल आउट हो गई। 25 मिनट के बाद स्कोर 45-20 था और थलाइवाज के पास एक बड़ी बढ़त थी, इसे पार करना मुश्किल काम था।
बंगाल की टीम नियमित अंतराल पर ऑल आउट होती रही। इस मैच में बंगाल छह बार आउट हुई। प्रो कबड्डी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। 36 मिनट के बाद स्कोर 64-26 था और तमिल थलाइवाज ने पूरी तरह से मैच अपने कब्जे में कर लिया था। अंत में थलाइवाज ने 74-37 के साथ रिकॉर्ड जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications