PKL 2023 Auction: इस दिन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, नीलामी से पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम
Pro Kabaddi League Season 10 Auction: प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन का आगाज दिसंबर में किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होने वाली है। नीलामी का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस नीलामी में 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इस साल कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है।
इस दिन होगी नीलामी: 9 और 10 सितंबर को प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। टूर्नामेंट की 12 टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ियों की बोलियां लगाने मैदान में उतरेगी। हर टीम अपने आपको मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। पवन कुमार सेहरावत पिछले सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे, जिन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.26 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल भी खिलाड़ियों को करोड़ों की राशि मिलने की उम्मीद है।

5 करोड़ रुपये का हुआ पर्स: टीमों ने इस सीज़न 10 के लिए कुल 84 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और अब वह नीलामी में बाकी के खिलाड़ियों को इसमें जोड़ना चाहेंगे। हर प्रो कबड्डी टीम न्यूनतम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इसका मतलब है कि 12 टीमों के अधिकतम 300 खिलाड़ी प्रो कबड्डी में भाग ले सकते हैं। तीन सीज़न के बाद खिलाड़ियों को खरीदने के लिए प्लेयर पर्स 4.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 5 करोड़ रुपये हो गया है।
इन बातों का रखना होगा ख्याल: घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणी में बांटा गया है। ए, बी, सी, डी इन चार वर्गों में खिलाड़ियों को रखा गया है। श्रेणी ए में खिलाड़ियों का आधार मूल्य उच्चतम 30 लाख रुपये है; बी 20 लाख रुपये है; C की कीमत 13 लाख रुपये है और D की कीमत 9 लाख रुपये है। सभी टीम कम से कम दो और अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी अपने पास रख सकती है।
फ़ाइनल बिड मैच (एफबीएम) नियम: इस लीग में शामिल होने वाली 12 टीमों के पास प्लेयर रिटेंशन का विकल्प मौजूद है। इलाइट रिटेन पॉलिसी के तहत 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा फ़ाइनल बिड मैच (एफबीएम) नियम टीमों को उस खिलाड़ी पर अंतिम बोली लगाने की अनुमति देता है जो पिछले सीज़न में उनकी टीम का हिस्सा था।
प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें
बंगाल वॉरियर्स
बेंगलुरु बुल्स
दबंग दिल्ली
गुजरात जायंट्स
हरियाणा स्टीलर्स
जयपुर पिंक पैंथर्स
पटना पाइरेट्स
पुणेरी पल्टन
तमिल थलाइवाज
तेलुगु टाइटंस
यू मुंबई
यूपी योद्धा












Click it and Unblock the Notifications