PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 8 नवंबर
PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज कुल दो मैच खेले जाने हैं। पहले मैच पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होगा। दोनों ही इस लीग की सफल टीमें हैं। और दो या इससे ज्यादा बार खिताबी दर्ज कर चुकी हैं। दूसरा मैच दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाना है।
जयपुर पिंक पैंथर्स इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज करने की कोशिश में होगी। अब तक जयपुर ने छह मैच खेलकर 3 में जीत हासिल की है। पटना की स्थिति भी कुछ यही रही है लेकिन अंक तालिका में दोनों टीमों के बीच काफी बड़ा फासला है।

जयपुर की टीम इस समय तालिका में छठे स्थान पर है और पटना का दसवां स्थान है। पटना की टीम तालिका में पॉइंट्स के हिसाब से पीछे है। इस मैच में पिंक पैंथर्स एक धांसू जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी लेकिन जयपुर पिंक पैंथर्स भी मजबूत है।
दबंग दिल्ली ने अपने पिछले मैच में बंगाल को हराया है, उनके हौसले इस जीत से बुलंद जरुर हुए होंगे लेकिन सामने इस बार तमिल थलाइवाज है। थलाइवाज ने इस सीजन अब तक प्रभावशाली गेम का प्रदर्शन किया है। 7 में से 3 मैच जीतकर तमिल थलाइवाज तालिका में तीसरे स्थान पर है।
दबंग दिल्ली केसी इस समय अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। दिल्ली का यह नौवां मैच होगा। आठ मैचों में दिल्ली को तीन में जीत मिली है। देखना होगा कि थलाइवाज के सामने दबंग दिल्ली का गेम कैसा रहेगा। मुकाबला कड़ा हो सकता है लेकिन थलाइवाज की टीम थोड़ी भारी नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications