PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 30 OCT

PKL Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच खेले जाएंगे और दोनों ही मुकाबले धांसू टीमों के बीच हैं। पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएया। दूसरा मुकाबला यूपी योद्धाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। थलाइवाज का प्रदर्शन इस सीजन अब तक अच्छा रहा है।

तमिल थलाइवाज ने अब तक खेले गए अपने चार मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। थलाइवाज के पास अभी कुल 14 अंक हैं और इस मैच में गुजरात के लिए काम आसान नहीं होने वाला है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

pro kabaddi league

गुजरात को इस सीजन अपनी दूसरी जीत की तलाश है। गुजरात ने अब तक खेले गए अपने तीन मैचों में से एक में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। जहाँ तक अंक तालिका की बात है, तो उनका दसवां स्थान है। गुजरात अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी।

यूपी योद्धाज ने इस सीजन अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का कार्य किया है। यूपी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और जीत का चौका लगाने का प्रयास भी करेगी। यूपी योद्धाज ने इस सीजन 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और 16 अंक हासिल किये हैं।

दूसरी तरफ हरियाण स्टीलर्स की टीम आठवें स्थान पर है। स्टीलर्स ने अपने तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है और बा तीसरी जीत की तलाश में है। देखना होगा कि यूपी की चुनौती को हरियाणा स्टीलर्स कैसे झेल पाती है। हालांकि एक रोमांचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+