Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है, 21 Oct
Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग अब धीरे-धीरे गति अपनी गति पकड़ने लगा है। आज भी टूर्नामेंट में दो मैचों का आयोजन होना है। इससे पहले कल हुए दोनों ही मुकाबले रोमांचक रहे थे। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को पराजित किया था। दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरु बुल्स को पराजित कर दिया।
आज होने वाले पहले मुकाबले में यूपी योद्धाज का मुकाबला दबंग दिल्ली केसी से होगा। दबंग दिल्ली में नवीन कुमार और आशु मलिक के ऊपर पूरी जिम्मेदारी रहने वाली है। दोनों को कप्तान बनाया गया है।हालांकि नवीन पिछले मुकाबले में कुछ खास करने में सफल नहीं हुए थे।

आशु मलिक ने पहले ही मुकाबले में अपनी फॉर्म दर्शा दी है। ऐसे में यूपी को बचकर रहना पड़ेगा। अंक तालिका में दिल्ली की टीम फ़िलहाल तीसरे स्थान पर मौजूद है। एक मैच खेलकर उसमें जीतने के बाद दबंग दिल्ली ने तालिका में उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी का यह पहला मैच है।
दूसरे मुकाबले में गत चैम्पियन पुणेरी पलटन का सामना पटना पाइरेट्स से होगा। पुणेरी पलटन ने अपना पहला मुकाबला जीतकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। कप्तान असलम इनामदार और उपकप्तान पंकज मोहिते के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
उधर पटना पाइरेट्स की टीम जीत के साथ अपना खाता खोलने का प्रयास करने वाली है। यहाँ कप्तान शुभम शिंदे को रणनीति लागू करने के साथ खुद भी बेस्ट देना होगा। शुभम डिफेंस में बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। रेडरों को उनके सामने परेशानी होती है।












Click it and Unblock the Notifications