Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है

Pro Kabaddi League Mein Aaj Kis Kiska Match: प्रो कबड्डी लीग में इंतजार की घडियां समाप्त होने को है। आज टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। रात को हैदराबाद में लीग के मैच खेले जाने हैं। पहला मैच तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद की जा सकती है। पहले ही मैच में टक्कर हो, तो फैन्स को मज़ा आता है। यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।

पहले मैच के बाद एक और मुकाबला आज खेला जाना है। यह मैच रात 9 बजे से शुरू होगा। दबंग दिल्ली और यू मुम्बा के बीच मैच होगा। दोनों टीमों की तरफ से ऑक्शन में मजबूत प्लेयर्स चुनने का प्रयास रहा है। ऐसे में इस मैच मुकाबले में भी रोमांचक स्पर्धा देखने को मिल सकती है।

pro kabaddi league

बात इनोग्रेशन मैच की करें, तो बेंगलुरु बुल्स की टीम भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच एक बड़ा अंतर परदीप नरवाल है। इस फुर्तीले प्लेयर को लम्बा अनुभव है। रेडिंग पर आने के बाद उनको रोक पाना मुश्किल कार्य होता है। टाइटंस को उनके खिलाफ अलग रणनीति बनानी पड़ेगी।

टाइटंस और बुल्स के बीच हेड टू हेड

जहाँ तक दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मैचों की बात करें, तो तेलुगु टाइटंस कहीं नजर नहीं आती है। दोनों टीमों के बीच जमीन आसमान का अंतर है। टाइटंस और बुल्स के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बुल्स ने 16 बार जीत दर्ज की है। तेलुगु टाइटंस ने महज 3 मैचों में ही विजय प्राप्त की है।

प्रो कबड्डी लीग के मैचों का लाइव प्रसारण

टीवी और ओटीटी दोनों जगह मैचों का लाइव प्रसारण देखने को मिलने वाला है। टीवी पर प्रो कबड्डी लीग के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल में डिजनी+हॉटस्टार एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव मैच देखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+