Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में आज का मैच कौन जीता- यूपी योद्धाज vs दिल्ली
Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी में आज खेले गए पहले मुकाबले में दबंग दिल्ली और यूपी योद्धाज के बीच टक्कर देखने को मिली। इस मैच में यूपी ने 28-23 से जीत दर्ज करते हुए दिल्ली की टीम को करीबी अंतर से पराजित कर दिया। दिल्ली को इस सीजन पहली हार का सामना करना पड़ा है, वहीँ यूपी ने पहली जीत दर्ज की।
यूपी के लिए साहुल कुमार ने हाय फाइव मारा। उनके अलावा मोहम्मरेजा ने तीन और सुमित्ल ने दो अंक हासिल करते हुए डिफेंस में अच्छा कार्ट करते हुए दिल्ली के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम किया। रेडिंग विभाग में यूपी के लिए भवानी राजपूत ने सबसे ज्यादा 7 अंक हासिल किये।

हालांकि पहले हाफ में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी का था। यूपी ने महज एक अंक की लीड हासिल की थी। पहले हाफ में स्कोर 12-11 रहा और यूपी योद्धाज आगे रही। दोनों ही टीमों के डिफेंडरों ने काम कर दिया।
ब्रेक के बाद डू ओर डाई रेड पर आए आशीष को लपक सुमित ने यूपी की लीड एक समय 3 की कर दी। दिल्ली के लिए चिंता की बात यह थी कि आशू और नवीन बाहर थे और वह सुपर टैकल की स्थिति में थी। दिल्ली ने हालांकि नवीन को रिवाइव कराया औऱ उन्होंने जल्द ही स्कोर बराबर कर दिया। इसी बीच सुरेंदर ने यूपी को फिर आगे किया तो नवीन ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ दिल्ली को 16-14 से आगे कर दिया। इसी बीच आशू के खिलाफ सुपर टैकल कर मोहम्मदरेजा ने स्कोर 16-16 कर दिया।
यूपी ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर 30 मिनट की समाप्ति तक 18-16 की लीड ले ली। चार के डिफेंस में आशीष ने भवानी के खिलाफ गलती की। यूपी को अब 3 अंक की लीड थी। फिर सुमित ने डू ओर डाई रेड पर मोहित को लपक लिया।
अब दिल्ली पर आलआउट का खतरा था, जिसे अंजाम देकर यूपी ने 24-18 की अहम लीड ले ली। आलइन के बाद दिल्ली ने दो अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी लेकिन समय तेजी से फिसला जा रहा था। यूपी की लीड 5 की हो चुकी थी। नवीन भी बाहर हो चुके थे। अंतिम मिनट में आशीष ने हालांकि सुपर रेड के साथ स्कोरलाइन बदलने की कोशिश की लेकिन वह अपनी टीम को मैच से एक अंक दिलाने के अलावा और कुछ नहीं कर सके।
दूसरे मैच में पुणेरी पलटन ने धांसू जीत दर्ज कर ली। पटना पाइरेट्स के सामने हुए इस मैच में पलटन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एकतरफा जीत हासिल की। पुणेरी पलटन ने 40-25 के अंतर से यह मैच अपने नाम कर लिया। पलटन की इस सीजन यह लगातार दूसरी जीत है, जो ददर्शाती है कि क्यों वे चैम्पियन हैं।
हाफ टाइम तक ही पलटन ने मुकाबले में शिकंजा कस दिया था। इसके बाद पटना ने थोड़ी वापसी की लेकिन पलटन ने तगड़ा पलटवार करते हुए पॉइंट्स का फासला ज्यादा कर दिया। अंततः मैच बड़े अंतर के साथ ही समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications