Aaj Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में आज का मैच कौन जीता- जयपुर और थलाइवाज के बीच रोमांचक टक्कर

Aaj Ka Match Kon Jeeta, PKL 2024: प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में अब तक का सबसे शानदार और रोमांचक मैच तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया। मैच बराबरी पर समाप्त हो गया। अहम बात तो यह रही कि मैच अंतिम रेड तक चला गया और टाई समाप्त हो गया।

अंतिम तीन मिनट तक जयपुर को चार अंक की लीड मिली हुई थी लेकिन थलाइवाज ने शानदार वापसी करते हुए मैच टाई करा लिया। थलाइलवाज के लिए सचिन ने 11 अंक जुटाए जबकि जयपुर के लिए अर्जुन देसवाल ने सात और विकास कंडोला ने छह अंक लिए। दोनो टीमों ने इस सीजन का दूसरा टाई खेला है।

pro kabaddi league

जयपुर ने नौवें मिनट में थलाइवाज ऑलआउट कर दिया। फिर जयपुर ने 13वें मिनट तक 17-10 की लीड ले ली। आज अच्छा खेल रहे विकास ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर स्कोर 18-11 कर दिया। इसी बीच चोटिल दिखाई दे रहे देसवाल का शिकार कर लिया गया लेकिन जयपुर के डिफेंस ने नरेंदर को लपक उन्हें रिवाइव करा लिया। पहला हाफ 21-16 से जयपुर ने अपने नाम किया।

हाफ टाइम के बाद के चार मिनट में खेल धीमा हुआ। जयपुर को हालांकि अभी भी पांच अंकों की लीड मिली हुई थी। हालांकि थलाइवाज ने यह फासला 4 का कर दिया। 30 मिनट के बाद स्कोर 25-21 से जयपुर के नाम था। 20 से 30 मिनट के बीच थलाइवाज ने दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया। इसने रेड में एक के मुकाबले 2 हासिल किए। जयपुर ने इसके बाद लगातार दो अंकों के साथ फासला 6 का कर दिया लेकिन विशाल ने सुरजीत को बाहर कर सचिन को रिवाइव करा लिया। विकास ने हालांकि बस्तामी को आउट कर फासला फिर 6 का कर दिया। सचिन ने हालांकि मल्टी प्वाइंट रेड के साथ थलाइवाज की वापसी सुनिश्चित कराई। अब फासला 4 का रह गया था।

सुरजीत ने हालांकि सचिन का शिकार कर थलाइवाज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। डिफेंस ने विकास को डबल थाईहोल्ड कर सचिन को रिवाइव करा लिया। अब ढाई मिनट बचे थे और अंतर सिर्फ 3 अंक का रह गया था। अहम मुकाम पर विशाल रेड पर आए लेकिन आउट आफ बाउंड हो गए। अब फासला 4 का हो गया था। अंतिम मिनट में सचिन ने एक अंक लिया। फिर थलाइवाज के डिफेंस ने डू ओर डाई रेड पर देसवाल को लपक स्कोर 28-30 कर दिया। सुपर टैकल की स्थिति में सचिन ने एक अंक लेकर स्कोर 29-30 कर दिया। बस्तामी रेड पर आए और लपक लिए गए। इस तरह यह मैच टाई पर समाप्त हुआ।

आज के दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धाज ने जीत दर्ज कर ली। यूपी ने इस मैच में गुजरात को 35-29 के अंतर से पराजित कर दिया। गुजरात की इस सीजन कुल तीन मैचों में दूसरी पराजय है। भवानी राजपूत ने यूपी के लिए 9 अंक हासिल किये। गुजरात के लिए हिमांशु के नाम 9 पॉइंट्स रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+