Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs बेंगलुरु
Kal Ka Match Kon Jeeta: गुजरात जाएंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया है। उसने गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में रविवार को बेंगलुरू बुल्स को 36-32 से हराया। यह इस सीजन में बुल्स की लगातार दूसरी हार है। एक और मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को पराजित कर दिया।
गुजरात के लिए कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। परतीक दहिया (8), गुमान सिंह (6), सोमवीर (हाई-5), औऱ हिमांशु सिंह (7 अंक) जीत के नायक रहे। दूसरी ओर, बुल्स के लिए परदीप नरवाल ने 9 अंक जुटाए। वह पीकेएल में 1700 रेड प्वाइंट बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा अजिंक्य पवार ने सात अंक बनाए।

पहली ही रेड पर एक अंक लेकर लौटे परदीप ने दूसरी रेड पर 2 अंक लेकर बुल्स को 3-2 से आगे कर दिया, जिसे जयभगवान ने दोगुना कर दिया। गुमान को बोनस मिला और फिर अगली रेड पर हालांकि जयभगवान लपक लिए गए और इसी के साथ गुजरात ने स्कोर 4-4 कर दिया।
फिर गुमान एवं राकेश ने रेड में एक-एक अंक लेकर गुजरात को दो अंकों की लीड दिला दी। गुजरात की दहाड़ रही थी। उसने अगली रेड पर परदीप का शिकार कर बुल्स को बैकफुट पर ला दिया। अजिंक्य ने इसके बाद दो अंक लेकर स्कोर 6-7 कर दिया। फिर बुल्स ने डू ओर डाई रेड पर राकेश का शिकार कर स्कोर बराबर कर लिया।
अजिंक्य रोके नहीं रुक रहे थे। अगली रेड पर दो अंक लेकर उन्होंने गुजरात को आलआउट की ओर धकेला, जिसे अंजाम देकर बुल्स ने 13-9 की लीड ले ली। इसके बाद के चार मिनट में दोनों टीमों को 2-2 अंक मिले। फिर परदीप ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ 1700 रेड प्वाइंट्स पार कर लिए। बुल्स अब 17-12 से आगे थे।
पहले हाफ की समाप्ति तक बुल्स 19-16 से आगे थे। दोनों टीमें अब डू ओर डाई पर खेल करही थीं। पांच मिनट बीतने के बाद फासला हालांकि अभी भी 3 का बना हुआ था। स्थानापन्न के तौर पर आए हिमांशु ने फासले को 2 कर दिया। वह यहीं नहीं रुके। डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर उन्होंने स्कोर 21-22 कर दिया। फिर डिफेंस ने जयभगवान का शिकार कर बुल्स को आलआउट कर दिया। अब गुजरात 25-23 से लीड पर थे। रोहित ने फिर आलइन के बाद पहली रेड पर ही परदीप को लपक लिया।
वह हालांकि जल्द ही रिवाइव किए गए लेकिन डू ओर डाई रेड पर फिर लपक लिए गए। अब गुजरात को 30-25 की लीड मिली हुई थी। चार मिनट का खेल बचा था औऱ गुजरात ने अपनी लीड 6 की कर ली थी लेकिन बुल्स ने लगातार दो अंकों के साथ इसे 4 का कर दिया। परदीप मैट पर थे लेकिन बावजूद इसके बुल्स के रेडर अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे थे। फासला 5 अंक का था और वह इसे पाट सकते थे। परदीप ने हालांकि अगली रेड पर एक अंक लिया लेकिन फिर लपक लिए गए। इसी के साथ बुल्स की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications