Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग का पहला मैच कब और किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग भारत की सबसे पुरानी लीगों में से एक है और शुरुआती दौर में यह आईपीएल की तरह लोकप्रिय हुई थी। इस बार लीग का 12वां सीजन शुरू होगा। पिछले साल हरियाणा स्टीलर्स ने खिताबी जीत दर्ज की थी। स्टीलर्स इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में खेलने वाली है।

29 अगस्त से इवेंट की शुरुआत होगी और 23 अक्टूबर को फाइनल मैच के साथ ही इसका समापन हो जाएगा। ज्यादा शहरों में इवेंट नहीं होगा। सिर्फ चार ही शहरों को मेजबानी करने का मौका मिलेगा। दो शहर दक्षिण भारत के हैं और दो शहर उत्तर भारत में हैं।

pro kabaddi league

Pro Kabaddi League का पहला मैच

दक्षिण से विशाखापट्टनम और चेन्नई को बतौर वेन्यू चुना गया है। उत्तर भारत में दिल्ली और जयपुर का नाम शामिल है। इवेंट का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। वहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा।

एक ही दिन में खेले जाएंगे दो मुकाबले

इसी दिन यानी 29 अगस्त को ही दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु बुल्स और पुणेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। लीग चरण के मैचों का शेड्यूल कुछ दिन पहले घोषित किया गया था। प्लेऑफ़ के मैचों को लेकर चीजें बाद में साफ़ हो पाएंगी।

सभी टीमों की तरफ से इस समय तैयारी और कैम्प चल रहे हैं। कोचों और अन्य सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में कदा अभ्यास किया जा रहा है। प्रो कबड्डी लीग में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी चर्चा में रहते हैं और आने वाले सीजन में उनके ऊपर अच्छी बोली भी लगती है।

Pro Kabaddi League Live Streaming

प्रो कबड्डी लीग का सीधा प्रसारण टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों जगह किया जाएगा। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर जियो-हॉटस्टार पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+