PKL 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स ने मुश्किल से जीता मैच, बंगाल वॉरियर्स ने यूपी को दी शिकस्त

Pro Kabaddi League 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने घरेलू स्टेडियम में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। पुणेरी पलटन के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 36-34 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर ली। दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धाज को 42-37 से पराजित कर दिया।

जयपुर के लिए कप्तान अर्जुन देशवाल ने 16 अंक जुटाए और इस सीजन का आठवां सुपर-10 लगाया। उनके अलावा सुनील कुमार ने अपना हाई-5 पूरा किया। पुणेरी की ओर से कप्तान असलम इनामदार ने आठ अंक जुटाए।

pkl

रोमांचक जीत के बाद भी मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स दूसरे पायदान पर कायम है। टीम ने अब 12 मैचों में आठ जीत दर्ज कर ली है और उसके 48 अंक हो गए हैं। वहीं, पुणेरी पलटन को 12 मैचों में दूसरी हार मिली है। टीम अभी भी 52 अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। पुणेरी पलटन की पिछले नौ मैचों में यह पहली हार है।

उधर बंगाल वॉरियर्स ने लगातर पांचवीं जीत दर्ज कर ली। यूपी के लिए परदीप नरवाल ने 16 अंक जुटाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। बंगाल के लिए मनिन्दर सिंह ने 14 अंक हासिल किये। नितिन कुमार ने भी 10 अंक प्राप्त करते हुए विजयी रात में अपना अहम योगदान दिया।

मनिंदर ने पहले हाफ में अकेले ही 9 रेड पॉइंट हासिल किये। इस दौरान उनका एक भी टैकल नहीं था। यूपी के लिए भी उधर प्रदीप नरवाल लगातार पसीना बहाते हुए मनिंदर को टक्कर देते हुए नज़र आ रहे थे। पहले हाफ में परदीप नरवाल ने भी 7 अंक हासिल किये।

यूपी के लिए नरवाल के अलावा अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए और यही हार का कारण रहा। हालांकि यूपी ने कई बार करीब आकर बढ़त लेने का प्रयास किया लेकिन वॉरियर्स ने अपनी लीड को अंत तक बरकरार रखा और मुकाबला 42-37 के अंतर से अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+