Pro Kabaddi League Final: हरियाणा स्टीलर्स के छोरों ने गाड़ दिए लठ, पटना को पटककर जीता प्रो कबड्डी लीग का ख़िताब
Pro Kabaddi League Final: प्रो कबड्डी लीग के ग्यारहवें सीजन का समापन फाइनल मैच के साथ ही हो गया। फाइनल मैच पुणे में पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया। पटना की टीम खिताबी जीत का चौका जड़ने के लिए उतरी थी और हरियाणा को अपना पहला खिताबा जीतना था।
दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर में हरियाणा ने बाजी मार ली। पिछले सीजन की रनरअप टीम ने इस बार फाइनल में कोई गलती नहीं करते हुए पटना पाइरेट्स को पटखनी दे डाली और पहली बार टाइटल अपने नाम कर लिया। हरियाणा स्टीलर्स ने मुकाबला 32-23 की स्कोरलाइन से अपने नाम करते हुए टाइटल हासिल कर लिया। यह जीत उनके लिए ऐतिहासिक रही।

हरियाणा के लिए विनय ने रेडिंग में अपना जोर लगा दिया और 6 अंक हासिल किये उधर पटना के लिए देवांक ने रेडिंग में 5 अंक जुटाए। मोहम्मदरेजा शादलू और शिवम पटारे ने हाई-5 मारा। शादलू बतौर प्लेयर दूसरी बार टाइटल हासिल करने में सफल रहे हैं।
दोनों ही टीमों के ऊपर फाइनल मैच का दबाव साफ़ तौर पर देखा जा सकता था। इसी वजह से स्कोर कम रहा। हरियाणा स्टीलर्स के प्लेयर्स जीत दर्ज करने के बाद उछल पड़े। कोर्ट पर ही वे नाचने लगे। उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था क्योंकि पिछले सीजन फाइनल में हरियाणा को पुणेरी पलटन से हार का सामना करना पड़ा था।
Pro Kabaddi League Final में हरियाणा को मामूली लीड
हरियाण ने शुरुआत में लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद पटना की तरफ से डिफेन्स और रेडिंग में तालमेल बैठाने का प्रयास हुआ लेकिन पहले हाफ तक स्कोर 15-12 रहा। हरियाणा की यह लीड ज्यादा नहीं थी। इसे पार कर आगे निकला जा सकता था।
अंतिम दस मिनट में बदला Pro Kabaddi League Final
पटना की टीम को खराब रेडिंग के कारण हार का सामना करना पड़ा। तीस मिनट की समाप्ति तक स्कोर 19-16 था रु हरियाणा की टीम तीन ही अंकों से आगे थी लेकिन अगले दस मिनट में खेल बदल गया। अंतिम दो मिनट तक हरियाण ने लीड को 9 अंकों तक पहुंचा दिया और मैच अपने नाम कर लिया। इस तरह पटना पाइरेट्स चौथी बार टाइटल जीतने से चूक गई।












Click it and Unblock the Notifications