Pro Kabaddi League में आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? आशु मलिक और नवीन कुमार पर रहेगी नजर!
Pro Kabaddi League 2024 Today Match: सोमवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में दो रोमांचक मैच खेले जाएंगे। फैंस को सोमवार की शाम शानदार कबड्डी मैच की उम्मीद है। पहले मैच में दबंग दिल्ली का मुकाबला यूपी योद्धा से होगा। इसके बाद पुनेरी पल्टन और पटना पाइरेट्स के बीच मुकाबला होगा। चारों ही टीमों की कोशिश अपने-अपने मुकाबले जीतने की होगी।
दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा के बीच टक्कर
दबंग दिल्ली अपने पहले मैच में जीत के बाद जोश से भरे हुए इस सीजन के दूसरे मैच में उतरने के लिए तैयार है। दिल्ली का मुकाबला यूपी योद्धा से है, जो इस तरह के एक मजबूत टीम के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए बेताब है। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, नवीन कुमार और सुरेंदर गिल जैसे खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।

कौन किस पर भारी?
आशु मलिक ने पहले मुकाबले में दिल्ली को जीत दिलाई थी। दबंग दिल्ली की टीम में आशु मलिक और नवीन कुमार के रूप में दो बेहतरीन रेडर हैं और उनको रोकना यूपी के लिए आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक आपस में कुल मिलाकर 11 मुकाबले खेले हैं, इसमें से छह मैच में यूपी योद्धा ने जीत हासिल की है और 5 मुकाबले में दबंग दिल्ली को जीत मिली है।
करीबी मुक़ाबला होने की उम्मीद
दूसरे मैच में पुनेरी पल्टन और पटना पाइरेट्स के बीच काफ़ी करीबी मुक़ाबला होने की उम्मीद है। पुनेरी पल्टन का लक्ष्य अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने की होगी। पटना पाइरेट्स इस साल की लीग में मज़बूत शुरुआत करने पर फोकस कर रही है। असलम इनामदार और एम सुधाकर जैसे खिलाड़ियों की अगुआई में यह मैच मज़बूत डिफेंस को दिखाने का काम करेगी।
यहां देख सकते हैं मैच
इन मैचों को लाइव देखने के लिए फैंस के पास टेलीविजन प्रसारण के लिए स्टार स्पोर्ट्स या मोबाइल स्ट्रीमिंग के लिए हॉटस्टार का ऑप्शन मौजूद हैं। मुकाबला रात 8 बजे यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के मैच से शुरू होगा, उसके बाद रात 9 बजे पुनेरी पल्टन और पटना पाइरेट्स के बीच अगला मैच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications