Pro Kabaddi में दंबग दिल्ली का जलवा कायम, तेलुगु टाइटंस को 46-26 से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

Pro Kabaddi के 20वें मुकाबले में आज दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइटंस को 46-26 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दबंग दिल्ली ने टूर्नामेंट की लगातार चौथी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में वो पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं तेलुगु टाइटंस की यह लगातार दूसरी हार है। तेलुगु अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।

Pro Kabaddi

आपको बता दें कि प्रो कबड्डी की पिछले सीजन की चैंपियन दंबग दिल्ली इस सीजन में भी शानदार फॉर्म में चल रही है। अभी तक दिल्ली की टीम को चारों मुकाबलों में जीत मिली है। दिल्ली की ओर से नवीन कुमार ने चार मैचों में चार सुपर 10 के साथ 50 रेड पॉइंट पूरे किये।

आज के मैच में पहले हाफ के बाद दबंग दिल्ली ने मैच में 24-10 की जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली थी। दबंग दिल्ली ने मैच के छठे मिनट में ही तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट किया और स्कोर 11-2 कर दिया था। इसके बाद तेलुगु टाइटंस वापसी ही नहीं कर पाई।

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने पहले हाफ में 9 रेड पॉइंट लिए, वहीं मंजीत ने 4 रेड पॉइंट हासिल किये। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दिल्ली के डिफेन्स में कृष्ण ढुल, रवि कुमार और विशाल ने पहले हाफ में 2-2 टैकल पॉइंट लिए। तेलुगु टाइटंस की तरफ से पहले हाफ में कोई भी प्रभावित नहीं कर सका और सबसे ज्यादा 3 रेड पॉइंट मोनू गोयत ने लिए।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी दबंग दिल्ली ने बढ़त बनाए रखी और मंजीत के सुपर रेड के बाद 24वें मिनट में तेलुगु टाइटंस एक बार और ऑल आउट हो गई। नवीन कुमार ने मैच में 12 रेड पॉइंट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं मंजीत ने 9 पॉइंट (8 रेड और 1 टैकल) लेकर उनका बखूबी साथ दिया। डिफेन्स में रवि कुमार ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए और उनके अलावा विशाल एवं विजय कुमार ने तीन-तीन टैकल पॉइंट हासिल किये।

तेलुगु टाइटंस की तरफ से सिर्फ विनय ही बढ़िया प्रदर्शन कर सके और उन्होंने मैच में 10 पॉइंट (9 रेड और 1 टैकल) लिए। सिद्धार्थ देसाई ने 6 रेड पॉइंट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+