Pro Kabaddi Auction 2024: प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 का ऑक्शन कब, कहां और कैसे देखें लाइव
Pro Kabaddi Auction 2024: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि टूर्नामेंट की सभी 12 फ्रेंचाइजी 15 और 16 अगस्त को मुंबई में होने वाली खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए तैयार हैं। ऑक्शन से पहले तीन कैटेगरी में कुल 88 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था, जिनमें से 22 एलीट रिटेन्ड खिलाड़ी (ERP), 26 रिटेन्ड युवा खिलाड़ी (RYP) और 40 मौजूदा नए युवा खिलाड़ी कैटेगरी (ENYP) से थे।
पीकेएल 2024 के लिए नीलामी पूल में प्रदीप नरवाल, पवन सेहरावत और फज़ल अत्राचली जैसे नाम शामिल होंगे, जिनके लिए टीमों के बीच तीखी बोली की जंग शुरू होने की संभावना है। सीजन 11 के लिए नीलामी पूल को चार कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा: श्रेणी ए (30 लाख रुपये), श्रेणी बी (20 लाख रुपये), श्रेणी सी (13 लाख रुपये) पीकेएल मालिकों को एक आदर्श टीम बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का वेतन पर्स रखना होगा, जिसमें रेडर, डिफेंडर और ऑलराउंडर शामिल होंगे।

सभी 12 टीमों का कुल रीमिंग पर्स
पीकेएल 2024 की नीलामी में, सीजन 8 के विजेता बंगाल वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पल्टन 12 टीमों में सबसे छोटे पर्स के साथ उतरेगी।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 की नीलामी कब होगी?
पीकेएल 2024 की नीलामी गुरुवार, 15 अगस्त और शुक्रवार, 16 अगस्त को होगी।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 का ऑक्शन किस समय शुरू होगा?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 का ऑक्शन दोनों दिन भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
प्रो कबड्डी लीग 2024 का ऑक्शन का स्थान क्या है?
पीकेएल 2024 का ऑक्शन मुंबई में होगा।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 के ऑक्शन के लिए सभी 12 टीमों को आवंटित कुल वेतन राशि क्या है?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 की नीलामी के लिए सभी 12 टीमों को कुल 5 करोड़ रुपये का वेतन आवंटित किया गया है।
PKL 2024 के ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट आएगा?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़िए- बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला धांसू बॉलिंग कोच! अब मोर्ने मोर्कल संभालेंगे कमान
पीकेएल 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications