PKL 2024 Points Table: प्वाइंट्स टेबल में इन टीमों का जलवा, जानें टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट
PKL 2024 Updated Points Table: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में 29 नवंबर को 83वां और 84वां मुकाबला खेला गया। जिसमें दोनों मैचों में दिलचस्प और रोमांचक मोड़ देखने को मिले। पहले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को एकतरफा मुकाबले में हराया। हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी शानदार टीम और रणनीति से तमिल थलाइवाज को दबकर खेलते हुए आसानी से जीत हासिल की।
पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को हराया
वहीं दूसरे मुकाबले में पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को एक रोमांचक मैच में मात दी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन पुनेरी पलटन ने आखिरी पलो में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को हराया। यह मैच प्रो कबड्डी लीग के सीजन 11 में एक और शानदार खेल दिखाया, जहां हर टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

प्वाइंट्स टेबल में इन टीमों का जलवा
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पहले स्थान पर हरियाणा स्टीलर्स है। इस टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 14 मैचों के बाद 48 अंक के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर तेलुगु टाइटंस का नाम है। जबकि तीसरे स्थान पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ पुनेरी पलटन मौजूद है। 10वें स्थान पर स्थित गुजरात को जीत की राह पर आने के लिए और मेहनत करने की आवश्यकता है।
एक नजर प्वाइंट्स टेबल पर...
-हरियाणा स्टीलर्स - 61 अंक
-तेलुगु टाइटंस - 48 अंक
-पुनेरी पलटन - 47 अंक
-यू मुम्बा - 46 अंक
-यूपी योद्धाज - 43 अंक
-दबंग दिल्ली केसी - 43 अंक
-पटना पाइरेट्स - 42 अंक
-जयपुर पिंक पैंथर्स - 41 अंक
-तमिल थलाइवाज - 33 अंक
-गुजरात जायंट्स - 26 अंक
-बंगाल वॉरियर्स - 25 अंक
-बेंगलुरु बुल्स - 16 अंक
यहां जानें टॉप 5 रेडर्स
देवांक (पटना पाइरेट्स) - 164 रेड पॉइंट्स
आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 159 रेड पॉइंट्स
अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 152 रेड पॉइंट्स
अजीत (यू मुम्बा) - 114 रेड पॉइंट्स
नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) - 112 रेड पॉइंट्स
यहां जानें टॉप 5 डिफेंडर्स
मोहम्मदरेज़ा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) - 51 टैकल पॉइंट्स
नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) - 50 टैकल पॉइंट्स
नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) - 49 टैकल पॉइंट्स
सुमित सांगवान (यूपी योद्धाज) - 47 टैकल पॉइंट्स
राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) - 47 टैकल पॉइंट्स












Click it and Unblock the Notifications