Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- यूपी vs गुजरात
Kal Ka Match Kon Jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और यह टाई समाप्त हो गया। दूसरा मुकाबला यूपी योद्धाज और गुजरात जायंट्स के बीच हुआ, इसमें यूपी ने धाकड़ जीत दर्ज की।
जयपुर और थलाइवाज के बीच मुकाबला अंतिम रेड तक चला। जयपुर के पास चार अंकों की बढ़त थी लेकिन अंतिम रेड तक थलाइवाज ने भी बराबरी कर ली और मैच टाई करा लिया। यह मुकाबला 30-30 की स्कोरलाइन पर समाप्त हो गया। थलाइवाज के लिए सचिन ने सबसे ज्यादा 11 अंक इस मुकाबले में हासिल किये। दोनों टीमों ने इस सीजन का दूसरा टाई खेला।

दूसरा मुकाबला यूपी योद्धाज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। यूपी ने इस मैच में गुजरात को पछाड़ दिया। यूपी योद्धाज ने 35-29 के स्कोरलाइन के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच महज दो अंकों का फासला था। यूपी के 19 और गुजरात के 17 अंक थे।
इसके बाद दूसरे हाफ में आने के बाद यूपी ने तीन अंक लेकर फासला पांच अंकों का कर दिया। इसके बाद गुजरात के डिफेंस ने अच्छा काम करते हुए फासला कम किया लेकिन यूपी के रेडरों ने फिर से इसे बढ़ा दिया। मैच के अंत तक यही सब चलता रहा और अंततः यूपी ने छह अंकों की लीड के साथ मैच अपने नाम कर लिया। यूपी ने सुपर रेड के साथ अपनी जीत दर्ज कर ली। गुजरात के लिए इस सीजन यह दूसरी पराजय है।












Click it and Unblock the Notifications