PKL 2023-24: पुणेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को दी बुरी तरह पटखनी, फिर से बनी टेबल टॉप
PKL 2023-24: प्रो कबड्डी लीग में पुणेरी पलटन का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पुणेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 56-29 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए तालिका में एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। थलाइवाज की अब प्लेऑफ़ में जाने की संभावना समाप्त हो गई है।
शुरुआत से ही पलटन ने धमाकेदार अंदाज दिखाया और 6-0 की लीड हासिल करते हुए तमिल थलाइवाज के ऊपर दबाव बनाया। पांच मिंट में थलाइवाज को ऑल आउट कर पलटन ने 11-2 की लीड हासिल कर ली। यहाँ से पलटन ने आक्रामक खेल को जारी रखा।

पहले हाफ में पुणेरी पलटन ने एक बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भी तूफानी खेल में कमी नहीं आई और तीसवें मिनट थलाइवाज के लिए संभावनाएं समाप्त करते हुए 30 अंकों की लीड हासिल कर ली। ब्रेक के बाद थलाइवाज ने कुछ अंक जुटाए लेकिन ये ऊंट में मुंह में जीरा के समान थे।
थलाइवाज के पास पलटन को पहली बार ऑल आउट करने का मौका था लेकिन गौरव खत्री ने ऐसा होने नहीं दिया और एक बेहतरीन सुपर टैकल के साथ ऑल आउट की संभावना खत्म कर दी। पलटन ने 24 टैकल प्वाइंट्स के साथ यह मैच समाप्त किया और तमिल थलाइवाज को एक बड़ा झटका दिया। अंत में मुकाबला 56-29 पर समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications