PKL 2023-24: पुणेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स फाइनल में, जयपुर और पटना पाइरेट्स हुईं बाहर

PKL 2023-24: पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में धाकड़ प्रदर्शन करते उए पटना पाइरेट्स को 37-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लगातार दूसरे सीजन पुणेरी पलटन ने फाइनल में जगह हासिल की है। मुकाबला हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने इतिहास रच दिया, हरियाणा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शुरुआत में पुणेरी पलटन को पटना पाइरेट्स की तरफ से जोरदार टक्कर मिली। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 10 मिनट का गेम होने के बाद स्कोर 8-8 था और टक्कर जारी थी। इसके बाद पलटन ने खुद को 2 अंकों से आगे कर लिया और फिर यह लीड बढ़ती चली गई।

pro kabaddi league

हाफ टाइम तक पुणेरी पलटन ने स्थिति मजबूत कर ली थी। स्कोर 20-11 था और पलटन के पास 9 पॉइंट्स की लीड थी। दूसरा हाफ आने पर पटना पाइरेट्स ने वापसी करने का प्रयास किया लेकिन ऑल आउट हो गई। इससे पलटन 26-13 के स्कोर के साथ आगे चली गई। 30 मिनट तक यह स्कोर बढ़कर 31-15 हो गया।

पुणेरी पलटन ने अपनी लीड को मेंटेन रखते हुए पाइरेट्स को कोई मौका नहीं दिया। 38वें मिनट तक स्कोर 35-20 था इसके बाद पुणेरी पलटन ने दो अंक और जुटाए। अंत में पलटन ने 37-21 के स्कोर के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स को बाहर होना पड़ा।

दूसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने इतिहास रच दिया। गत वर्ष की चैम्पियन जयपुर पिंक पैंथर्स को करीबी मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने 31-27 के अंतर से पराजित कर दिया हरियाणा स्टीलर्स ने टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल पुणेरी पलटन और हरियाणा के बीच 1 मार्च को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+