PKL 2023-24: पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स सेमीफाइनल में, दिल्ली और गुजरात बाहर
Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पहले एलिमिनेटर मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली को 37-35 के करीबी अंतर से हराते हुए अगले दौर में जगह हासिल कर ली। अप पटना का मुकाबला पुणेरी पलटन से 28 फरवरी को होगा। दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पटना ने धाकड़ शुरुआत करते हुए अंक जुटाया लेकिन बाद में दिल्ली ने भी टक्कर दी। पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दिल्ली ने स्कोर 4-4 कर दिया लेकिन दिल्ली की टीम भी पीछे नहीं थी। दिल्ली ने 10 मिनट के खेल में 12-5 से लीड हासिल कर ली।

दबंग दिल्ली ने वापसी करते हुए पटना ऑल आउट कर दिया और स्कोर 16-15 करते हुए लीड बना ली। इसके बाद दिल्ली ने पहले हाफ तक 20-19 की लीड बनाकर रखी। दूसरे हाफ के बाद आशू मलिक ने धाकड़ खेल दिखाया और दिल्ली को 23-20 से आगे कर दिया। 30वें मिनट तक पटना ने वापसी करते हुए स्कोर 30-30 कर दिया और यहाँ से मामला बदल गया।
इसके बाद दो अंकों की लीड दिल्ली ने ली लेकिन पटना ने खेल में रोमांच भर दिया और लगातार पटना दिल्ली को जवाब दिया। अंतिम मिनटों में दबंग दिल्ली को पटना ने आउट कर दिया और स्कोर 35-33 कर दिया। अंततः पटना ने 37-35 से मुकाबला अपने नाम करते हुए टीम को सेमीफाइनल में जगह प्राप्त कर ली।
एलिमिनेटर 2 में हरियाणा स्टीलर्स ने धाकड़ शुरुआत करते हुए गुजरात के ऊपर दबाव बनाया और लीड भी हासिल की। हरियाणा ने यहाँ से पीछे मुड़कर नहीं देखा और लीड लगातार बढ़ती चली गई। हरियाणा ने पहले हाफ तक स्कोर 21-16 की लीड हासिल कर ली।
ब्रेक से वापस आने के बाद हरियाणा ने 22वें मिनट में गुजरात को एक बार फिर से ऑल आउट कर दिया। इससे 25-16 की लीड हो गई। स्टीलर्स के पास अब एक मजबूत लीड थी। गुजरात की टीम यहाँ से पिछड़ती हुई चली गई और हरियाणा ने 42-25 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications