PKL 2023-24: बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स ने जीते मैच, यू मुम्बा और तमिल थलाइवाज को मिली शिकस्त

Pro Kabaddi League: दिल्ली लेग में यू मुम्बा को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 104वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने 42-37 के अंतर से जीत दर्ज की। तालिका में अब बेंगलुरु बुल्स की टीम सातवें स्थान पर आ गई है। दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने तमिल थलाइवाज को 42-30 से हराया।

बेंगलुरु की टीम शुरुआती दौर में पिछड़ गई और यू मुम्बा ने 13-7 के साथ लीड हासिल कर ली। यहाँ से बेंगलुरु ने वापसी करते हुए नियमित अंतराल पर अंक जुटाते हुए यू मुम्बा को कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ तक मुम्बा की टीम 23-22 के साथ आगे थी और फासला महज एक अंक का था।

Pro kabaddi league

दूसरे हाफ में आकर बेंगलुरु ने अपना जोर लगाते हुए 25-25 पर स्कोर बराबर कर दिया। यहाँ से सोमवीर ने हाफ फाइव लेते हुए यू मुम्बा को एक अंक की लीड दिला दी। बुल्स ने फिर से बराबरी पर ली। 30 मिनट का खेल समाप्त होने तक यू मुम्बा और बेंगलुरु दोनों का स्कोर 29-29 पर था। इसके बाद बुल्स ने दो अंकों की लीड बनाई।

सुरजीत ने प्रो कबड्डी इतिहास में अपने 400 टैकल पॉइंट्स पूरे किये। यू मुम्बा को बेंगलुरु बुल्स ने दूसरी बार ऑल आउट करते हुए स्कोर 36-32 कर लीड ले ली। इसके बाद यू मुम्बा ने दो अंक लेकर लीड कम की लेकिन बुल्स ने भी दो अंक और लेकर लीड बनाये रखी और अंत में 42-27 से बेंगलुरु बुल्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ मैच में गुजरात की टीम शुरुआत से ही काफी नियंत्रण में थी। रेडिंग और डिफेन्स दोनों ने तालमेल दिखाते हुए पहले हाफ में बढ़त सुनिश्चित कर दी थी। थलाइवाज की तरफ से प्रयास हुआ लेकिन ब्रेक तक स्कोर 18-13 रन रु गुजरात आगे थी।

दूसरे हाफ में भी गुजरात का वही रवैया रहा और थलाइवाज को ऑल आउट कर भारी बढ़त हासिल की। 30 मिनट तक गुजरात के पास 12 अंकों की लीड थी। इसके बाद थलाइवाज के लिए वापसी आसान नहीं थी और अंत में 42-30 से गुजरात ने मैच जीत लिया। दसवीं जीत के साथ गुजरात की टीम तालिका में छठे स्थान पर आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+