PKL 2023-24: पीकेएल इतिहास के 1000वें मैच में बंगाल वॉरियर्स की जीत, जयपुर ने यू-मुम्बा को हराया

Pro Kabaddi League 2023-24: प्रो कबड्डी लीग के इतिहास का आज 1000वां मुकाबला खेला गया। इसमें बंगाल वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर ली। पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 35-29 के अंतर से पराजित कर दिया। बंगाल के लिए कप्तान मनिंदर सिंह ने 9 अंक जुटाए जबकि डिफेंस में शुभम शिंदे को 7 अंक मिले। दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू-मुम्बा को 31-29 से हराया।

मैच शुरू होने के तीन मिनट बाद स्कोर 2-2 था। इसके बाद बुल्स ने दो और अंक लिए और फिर अगली रेड पर मनिंदर को आउट कर 5-2 की लीड ले ली। सातवें मिनट में दोनों टीमों का डू ओर डाई रेड आया और बंगाल ने दोनों मौकों पर सफलता प्राप्त की।

pkl 2023-24

34वें मिनट में बंगाल ने स्कोर बराबर कर दिया। इस बीच शुभम ने नीरज को आउट कर बंगाल को फिर आगे कर दिया। शुभम अपना हाई-5 पूरा कर चुके थे। बंगाल ने बुल्स को दूसरी बार ऑलआउट कर 32-27 की लीड ले ली। मनिंदर ने 39वें मिनट में दो अंक की रेड के साथ बंगाल की जीत पक्की कर दी। इस सीजन में यह बंगाल की 13 मैचों में छठी जीत और बुल्स की इतने ही मैचों में आठवीं हार है। तालिका में बंगाल छठे स्थान पर है।

दूसरे मैच की शुरुआत में जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबला धीमी गति से ही आगे बढ़ता था। पहले हाफ तक यही हाल रहा। स्कोरलाइन 13-14 रही और जयपुर की टीम एक अंक पीछे थी। इसके बाद दूसरे हाफ में जयपुर ने जोश दिखाया।

अजित ने 4 पॉइंट की रेड लेकर जयपुर को आगे कर दिया। दूसरे हाफ में साहुल की सुपर टैकल भी देखने को मिली। हालांकि मुम्बा के डिफेन्स और रेडिंग डिपार्टमेंट ने बराबर जवाब दिया। अर्जुन देशवाल ने जयपुर के लिए सुपर 10 मारा। जयपुर की टीम ने अंत में 31-29 से मैच जीत लिया। घरेलू स्टेडियम में जयपुर की इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। 53 पॉइंट्स के साथ जयपुर ने तालिका में पुणेरी पलटन को पीछे धकेल पहला स्थान प्राप्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+