PKL 2022 : यू मुम्बा को हराकर प्लेऑफ में पहुंची यूपी योद्धा, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
बेंगलुरु। यूपी योद्धा ने अपने अंतिम लीग मैच में जीत के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। यूपी ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को सीजन के 124वें मैच में यू मुम्बा को 35-28 से हराया। 22 मैचों में यह यूपी की 10वीं जीत है। उसके कुल 68 अंक हो गए हैं। अब यूपी दूसरे स्थान पर बनी रहेगी या नहीं, यह तो आगे पता चलेगा लेकिन उसका प्लेआफ खेलना तय हो गया है। दूसरी ओर, मुम्बा सीजन की नौवीं हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। यूपी की जीत में उसके डिफेंस का अहम योगदान रहा, जिसने 13 अंक बनाए।

बीते चार मैचों में 50 से अधिक रेड अंक बटोर चुके परदीप ने यूपी के लिए सुपर रेड के साथ शुरुआत की। इसके बाद हालांकि यूपी की दो रेड खाली गई। सुरेंदर गिल डू ओर डाई रेड पर आए और लपक लिए गए। यूपी के डिफेंस ने भी शुरुआती पांच मिनट में दो सफलता हासिल की और स्कोर 5-2 कर दिया। परदीप ने अपनी तीसरी रेड पर फजल अतराचली को बाहर किया और फिर वी अजीत कुमार ने दो अंक की रेड के साथ उन्हें फौरी तौर पर रिवाइव करा लिया। मुम्बा के डिफेंस ने परदीप को एक बार फिर आसान अंक और फिर यूपी के डिफेंस ने अभिषेक का शिकार कर स्कोर 8-5 कर दिया। 11वें मिनट में हालांकि मुम्बा ने परदीप को पहली बार लपक लिया। इसके बाद हालांकि यूपी ने लगातार छह अंकों के साथ अपनी लीड 6 की कर ली। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था। परदीप सुपर टैकल कर लिए गए। स्कोर 9-13 हो गया था। सुमित ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर अजिंक्य कापरे को लपक हिसाब बराबर किया।
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव बोले- पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाजी देख रही है, वो एक क्लास खिलाड़ी हैं
इसके बाद यूपी ने मुम्बा को आलआउट कर अपनी लीड 18-10 कर ली। आलइन के बाद हालांकि मुम्बा के डिफेंस ने परदीप को लपक लिया। फिर अजीत ने रेड पर अंक लिया। हाफ टाइम तक स्कोर 18-12 से यूपी के पक्ष में था। यूपी को रेड में 6 के मुकाबले 9 तथा डिफेंस में 6 के मुकाबले 7 अंक लिए हैं। ब्रेक के बाद मुम्बा ने लगातार चार अंकों के साथ यूपी को आलआउट की कगार पर धकेला औऱ फिर इसे अंजाम देकर मुम्बा ने स्कोर 20-20 कर लिया। रिंकू ने इसी के साथ अपना हाई-5 पूरा किया। और फिर मुम्बा ने पांचवीं बार परदीप को लपक लीड ले ली। बीते 5 मिनट में मुम्बा को 8 जबकि यूपी को 2 अंक मिले हैं।
अजीत को लपक यूपी ने स्कोर बराबर किया और फिर गिल ने सुपर रेड के साथ तीन अंक की लीड दिला दी। हालांकि सुमित ने कापरे के खिलाफ गलती कर करे कराए पर पानी फेर दिया। फिर मुम्बा के डिफेंस ने परदीप को लपक स्कोर 25-25 से बराबर कर दिया। अभिषेक ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर मुम्बा को लीड दिला दी लेकिन उनके कंधे में चोट भी लगी। यूपी ने हालांकि इसके बाद दो अंकों के साथ एक अंक की लीड ले ली। फिर जाधव ने रिंकू को आउट कर लीड 2 की कर दी। यूपी के डिफेंस ने फिर अजीत को लपक लीड 3 की कर दी। अब डेढ़ मिनट बचे थे। मुम्बा ऑलआउट की कगार पर थे। सात के डिफेंस में प्रताप ने रनिंग हैंड अंक लिया औऱ फासला दो का कर दिया। प्रताप को हालांकि अगली रेड पर सुमित ने लपक लिया। अब लीड 3 की हो गई थी। गिल आए, सुपर टैकल का प्रयास हुआ लेकिन नाकाम रहा। इस तरह यूपी ने आगे का टिकट कटाया और मुम्बा को बाहर का टिकट कटाना होगा।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications