PKL 10 Final: पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स फाइनल में भिड़ंत को तैयार, ऐसे देखें लाइव, जानें सभी अपडेट
PKL 10 Final Puneri Paltan vs Haryana Steelers: प्रो कबड्डी लीग अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग को नया चैंपियन मिलने वाला है। पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पहली बार चैंपियन बनने का मौका
हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन दोनों ही टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। इससे पहले कभी भी प्रो कबड्डी लीग में यह दोनों टीम ने खिताब नहीं जीता है। ऐसे में पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका होगा।

पिछली बार चूक गई थी पुनेरी पलटन
हैदराबाद के जीएमसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। पुनेरी पलटन पिछले सीजन में भी फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी। लेकिन वह फाइनल मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी थी। ऐसे में पुनेरी पलटन की कोशिश इस बार खिताब को अपने नाम करने की होगी।
हरियाणा ने रचा इतिहास
दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हरियाणा की कोशिश पुनेरी के खिलाफ फाइनल मुकाबले को अपने नाम करने की होगी। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स पर 31-27 से जीत हासिल की थी। जयपुर के खिलाफ मिली जीत ने हरियाणा के खिलाड़ियों के हौसलों को बढ़ाने का काम किया है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव
हरियाणा और पुनेरी के बीच होने वाला यह मुकाबला फैंस आसानी से टीवी और मोबाइल पर देख सकते हैं। भारतीय समयअनुसार रात 8:00 बजे से प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर दिखाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications