रेड के जादूगर पवन सहरावत कितना कमाते हैं, जानिए कितनी है उनकी कुल नेटवर्थ

भारतीय कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत मैदान पर अपने धमाकेदार खेल से हर किसी का दिल जीतने का काम करते हैं। सहरावत ने प्रो कबड्डी लीग में अपने खेल से फैन्स को मुरीद बना लिया वह अपनी रेडिंग से डिफेंडरों को हैरान करते हुए काम कर जाते हैं।

पवन सहरावत कबड्डी से ही अच्छी कमाई भी कर लेते हैं। प्रो कबड्डी लीग के आने से खिलाड़ियों की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है। इसके अलावा नीलामी में भी कम बोली लगा करती थी। पहले कुछ लाख रुपयों में ही किसी खिलाड़ी को खरीद लिया जाता था लेकिन अब राशि करोड़ों में जाती है।

pawan sehrawat

पवन सहरावत की नेटवर्थ की बात की जाए, तो वह तेलुगु टाइटंस के लिए खेलते हैं। एक बड़ी रकम उनको वहां से मिलती है। साल 2023 में पवन को 2 करोड़ 60 लाख रुपये की बड़ी धन राशि के साथ तेलुगु टाइटंस में शामिल कर लिया गया था।

पवन सहरावत की कुल नेटवर्थ के बारे में बात की जाए, तो यह 10 से 20 करोड़ के बीच बताई जाती है। सही नम्बर्स क्या हैं, इसके बारे में बताना मुश्किल है। यह अनुमानों और सोर्स के आधार पर बताई गई जानकारी है। यह भी कहा जाता है कि हर तीन से चार साल में उनकी इनकम में 30 से ज्यादा फीसदी की वृद्धि होगी। खेल के अलावा सहरावत कुछ ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं।

पवन सहरावत का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनका जन्म 9 जुलाई 1996 को हुआ था। जहाँ तक उनके निजी जीवन, प्रेमिका आदि का सवाल है, तो इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। आने वाले समय में ही इस बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

साल 2019 में दक्षिण एशिया गेम में वह गोल्ड मेडल टीम में थे। उनको 2018 में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का ख़िताब मिला था। 2018 और 2019 में उनके नाम सबसे ज्यादा रेड पॉइंट का कीर्तिमान भी था। एक मैच में सबसे ज्यादा 39 पॉइंट्स का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। साल 2019 में 300 रेड पॉइंट्स वाले दूसरे खिलाड़ी थे। प्रो कबड्डी में उनका जलवा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+