Pro kabaddi Auction: पवन सेहरावत बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, इतने करोड़ की लगी बोली
Pawan Sehrawat most expensive player: भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन सेहरावत के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। पवन सेहरावत प्रो कबड्डी लीग में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने नीलामी में ईरान के मोहम्मदरेजा शादलू का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया, उनको 2 करोड़ 35 लाख में खरीदा गया था। पवन को इससे ज्यादा राशि मिली।
पवन सेहरावत को तेलुगु टाइटंस ने 2 करोड़ 60 लाख 50 रुपये की भारी रकम के साथ खरीद लिया। इससे पहले भी पवन सेहरावत प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। पिछली बार उनको 2 करोड़ 26 लाख की राशि में तमिल थलाइवाज ने खरीदा था। इसके बाद इस बार मोहम्मदरेजा को पुनेरी पलटन ने 2 करोड़ 35 लाख में खरीदा था लेकिन कुछ देर बाद पवन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

मोहम्मदरेजा शादलू चियाने ने पीकेएल नीलामी में 2.35 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सबसे महंगे विदेशी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले तेलुगु टाइटंस ने मनिंदर सिंह के लिए 2.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन बाद में उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी बंगाल वॉरियर्स ने एफबीएम कार्ड का उपयोग किया और इस तरह मनिंदर नई फ्रेंचाइजी में जाते-जाते अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौट आए।

पवन सेहरावत के ऊपर बोली लगाने के लिए सभी टीमें आगे आई। यूपी योद्धाज, तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरु बुल्स जैसी टीमों ने उनके लिए जमकर बोली लगाई। अंत में तेलुगु टाइटंस ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये की बोली लगाते हुए उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस तरह वह प्रो कबड्डी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

पवन सेहरावत की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में भाग लिया था। वहां उनकी टीम ने कमाल कर दिया था। भारतीय टीम ने कबड्डी के फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया था।
प्लेटलेट्स गिरने के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं? जानिए
डिमांड में रहे ईरानी खिलाड़ी
गुजरात जाइंट्स द्वारा 1.6 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद ईरानी कबड्डी टीम के दिग्गज और पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर-फजल अत्राचली ने एक बार फिर 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने पीकेएल इतिहास में सबसे महंगे डिफेंडर का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। इस बीच, अतराचली के हमवतन मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श को जायंट्स ने ही 22 लाख रुपये में खरीदा।
मशाल स्पोर्ट्स की ओर से पहले दिन की नीलामी को लेकर अनुपम गोस्वामी (हेड स्पोर्ट्स लीग्स, मशाल स्पोर्ट्स और लीग कमिश्नर, प्रो कबड्डी लीग) ने कहा कि, 'प्रो कबड्डी लीग प्लेयर ऑक्शन में यह एक असाधारण दिन था क्योंकि हमने देखा कि पांच खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। यह देखना बेहद रोमांचकारी था कि पवन ने अब तक की सबसे अधिक बोली का अपना रिकॉर्ड दोबारा हासिल कर लिया है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'शादलू ने पहले ही दिन में रिकार्ड बोली आकर्षित करते हुए अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया था लेकिन बाद में पवन उनसे आगे निकल गए। दूसरे दिन और भी एक्शन होना बाकी है और उम्मीद है कि सभी फ्रेंचाइजी सीजन 10 के लिए अच्छी तरह से संतुलित टीम बनाने में सक्षम होंगी।"
पवन के अलावा भी कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनको करोड़ या इससे ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया है। मोहम्मदरेजा को 2 करोड़ 35 लाख में पुनेरी पलटन ने खरीदा। बंगाल वॉरियर्स ने मनिंदर को 2 करोड़ 12 लाख रुपये की कीमत में खरीदा। फजल अत्राचली 1 करोड़ 60 लाख में गुजरात के पास गए। सिद्धार्थ देसाई 1 करोड़ रुपये में हरियाणा के पास चले गए।आशु मलिक को 96 लाख 25 हजार की रेट मिली। मीतु शर्मा के लिए 93 लाख की बोली लगी। मंजीत को 92 लाख रुपये की राशि मिली।












Click it and Unblock the Notifications