World Cup: अस्पताल में भर्ती गिल को मिली छुट्टी, भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर
Shubman Gill: डेंगू से पीड़ित भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। गिल को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय के लिए गिल की प्लेटलेट्स कम हुई थीं। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया। वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली नहीं गए। भारतीय टीम का अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ है, यह मैच दिल्ली में होगा।

आज तक के अनुअर गिल को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। अहमदाबाद में बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले गिल को लेकर यह खबर अच्छी नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा।
टीम मैनेजमेंट को मेडिकल सलाह दी गई थी कि प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर ट्रेवल नहीं किया जाए। इससे पहले बीसीसीआई ने सोमवार को ही एक बयान जारी करते हुए कहा था कि शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में होने वाला गेम नहीं खेलेंगे।
वर्ल्ड कप से पहले गिल को लेकर काफी बातें हो रही थीं। उनके बल्ले से काफी रन आने की उम्मीद थी लेकिन इससे पहले हे डेंगू ने उनको जकड़ लिया। पाकिस्तान के खिलाफ भी वह नहीं खेलते हैं, तो उनके तीन मैच बिना खेले निकल जाएँगे। यह भी फ़िलहाल नहीं कहा जा सकता है कि कब तक वह फिट होकर वापसी कर लेंगे।
उनका नहीं खेलना भारत के लिए निश्चित रूप से बड़ा झटका है। वह इस साल धाकड़ फॉर्म में रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में बतौर ओपनर टीम में ईशान किशन खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किशन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। आने वाले मैचों में उनके प्रदर्शन पर नज़रें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications