Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने तहलका मचाकर बंगाल को चटाई धूल, तालिका में लगाई लम्बी छलांग

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स का धाकड़ प्रदर्शन जारी है। आज बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हुए मैच में पटना नदे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पटना पाइरेट्स ने अंक तालिका में भी एक बड़ी छलांग लगाई है। तालिका में पटना अब तीसरे नम्बर पर है। मुकाबले को पाइरेट्स ने 52-31 की स्कोरलाइन से जीता।

10 मैचों में छठी जीत हासिल करने वाली पटना के लिए देवांक ने 15, अयान ने 11 और संदीप ने 8 अंक हासिल किये। डिफेंस से दीपक ने हाई-5 लगाया। बंगाल के लिए नितिन ने 11 अंक लिए जबकि सुशील ने चार अंक प्राप्त किये। हेमराज ने दो सुपर टैकल के साथ प्रभावित किया लेकिन मनिंदर (2) ने निराश किया।

pkl

शुरुआत में ही प्रभावशाली गेम का प्रदर्शन करने वाली पटना पाइरेट्स ने 6-1 से लीड अपने नाम कर ली थी इसके बाद बंगाल ने वापसी कर ली और स्कोर 10-8 हो गया। हालांकि यह शुरुआती दौर था। असली गेम तो अभी आना बाकी था।

वैभव ने संदीप का शिकार कर स्कोर 11-16 कर दिया। इसके बाद पटना ने लगातार दो अंक लेकर 18-11 की लीड ली औऱ फिर देवांक ने सुपर रेड के साथ स्कोर 21-11 कर दिया। मनिंदर ने 18वें मिनट में खाता खोला। हाफ टाइम तक स्कोर 24-12 से पटना के पक्ष में था।

हाफ टाइम के बाद पटना के हमले लगातार जारी रहे और स्कोर तेजी से आगे बढ़ता हुआ 32-19 आ गया। बंगाल ने चौथे सुपर टैकल से लीड कम करते हुए स्कोर 25-38 किया लेकिन इससे बात नहीं बनने वाली थी। पटना के डिफेंस ने भी अपना काम अच्छी तरह किया।

इस बीच अयान ने नितेश को बाहर कर बंगाल को फिर से सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। इसी बीच दीपक ने हाई-5 पूरा किया। अयान ने अगली रेड पर बंगाल को आलआउट कर 46-28 की लीड के साथ अपनी जीत पक्की कर ली। अयान ने इसी के साथ अपना सुपर-10 पूरा कर लिया|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+