कबड्डी में धमाका कर पुलिस में धाकड़ रेड कर रहा यह खिलाड़ी, कौन है यह रेडर और कितनी है नेटवर्थ
भारतीय कबड्डी जगत में अजय ठाकुर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अजय ठाकुर ने अपने खेल के दम पर बड़ा धमाका करने में सफलता हासिल की है। रेडिंग में उनको महारथ हासिल है और उड़ान भरने वाले रेडर के रूप में उनको जाना जाता है।
प्रो कबड्डी लीग में वह दबंग दिल्ली केसी के लिए खेलते थे। सीजन आठ में वह अंतिम बार खेले थे, वह भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। धांसू रेडिंग के लिए मशहूर अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश से आते हैं और वहां पुलिस विभाग में डीएसपी भी हैं। उनका जन्म 1 मई 1986 को हुआ था।

फैन्स के दिलों पर राज करने वाले अजय ठाकुर अमीर कितने हैं और उनकी कमाई कैसे होती है, यह सवाल बड़ा है। वह कबड्डी खेलते हैं और पुलिस में भी हैं लेकिन उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खेल से ही आता है। पुलिस में नौकरी से सिर्फ सैलरी ही मिलती है।
अजय ठाकुर की कमाई में साल दर साल वृद्धि हुई है। 2019 के बाद उनकी नेट वर्थ में तेजी से बढ़त देखने को मिली है। अनुमान के अनुसार उस समय अजय ठाकुर के पास 5 मिलियन यूएस डॉलर की सम्पत्ति थी। यह बढ़ते चली गई और 2024 तक आते-आते उनकी सम्पत्ति 1 मिलियन डॉलर पर चली गई।
साल 2024 की बात करें, तो उनकी नेट वर्थ 8 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हैं। उनको रेडिंग विभाग का धांसू खिलाड़ी माना जाता है। उनको खेल की वजह से ही कई बड़े अवॉर्ड भी मिले हैं। उनमें से प्रमुख रूप से अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री अवॉर्ड हैं।
अजय ठाकुर 2013 में एशियन इनडोर और मार्शियल आर्ट्स गेम्स कबड्डी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 2007 के एशियन इनडोर कबड्डी गेम्स में वह गोल्ड मेडल टीम में रहे। इसके बाद भी एशियन गेम्स कबड्डी और एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट टीम में वह थे। कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 में भी वह गोल्ड मेडल वाली टीम में थे। वह रेड बड़ी फुर्ती से करते हैं। इस वजह से उनको उड़ने वाले रेडर भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications