Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- बेंगलुरू बुल्स vs दबंग दिल्ली

Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। 8 दिसंबर यानी शुक्रवार का दिन डबल हेडर का दिन है। पहला मुकाबला बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे मैच में पुनेरी पलटन का सामना यू मुंबा से होगा। बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली दोनों को ही अपनी पहली जीत की तलाश है। इस सीजन की शुरुआत दोनों ही टीमों के लिए कुछ खास नहीं रहा ।है दोनों टीमों को अब तक हार का सामना करना पड़ा है।

पुनेरी से होगा मुंबा का सामना: दूसरी तरफ पुनेरी पलटन की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर स्थित है। वहीं यू मुंबा दो मैच खेल कर पांचवें नंबर पर विराजमान है। पुनेरी पलटन और यू मुंबा के बीच होने वाला मुकाबला भी अहम माना जा रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीत कर प्वाइंट टेबल में अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की होगी।

Kabaddi Mein Aaj Kiska Match 1

ऐसे देख सकेंगे लाइव: बेंगलुरु बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच होने वाला मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू किया जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच रात 9:00 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों ही मुकाबले को फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क चैनल के जरिए देख सकते हैं। जबकि इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।

दबंग दिल्ली टीम: आशु मलिक, नवीन कुमार, आशीष नरवाल, सूरज पंवार, मंजीत, मीतू, मनु, विजय, विशाल भारद्वाज, सुनील, नितिन चंदेल, बालासाहेब शाहजी जाधव, फेलिक्स ली, युवराज पांडेया, मोहित, विक्रांत, आशीष, हिम्मत अंतिल , योगेश, आकाश प्रशर।

बेंगलुरू बुल्स की टीम: नीरज रनवाल, भरत हुड्डा, सौरभ नंदल, अमन, यश हुड्डा, अक्षित, अदित्य पवार, परतीक, अरुलनंथाबाबू, विशाल, विकास कंडोला, मोहम्मद लिटन अली, पियोत्र पामुलक, पोनपार्थिबन सुब्रमण्यन, बंटी, सुरजीत सिंह, मोनू, अंकित, सचिन नरवाल, रण सिंह, सुंदर, अभिषेक सिंह, सुशील, रक्षित और रोहित कुमार।

पुनेरी पलटन टीम: आदित्य तुषार शिंदे, आकाश संतोष शिंदे, असलम मुस्तफा इनामदार, मोहित गोयत, पंकज मोहिते, और शुभम नितिन शेल्के, अलंकार कालूराम पाटिल, बालासाहेब शाहजी जाधव, डीआर महेंद्र प्रसाद, हर्ष महेश लाड, राकेश भल्ले राम, फज़ल अत्राचली। अबिनेश नादराजन, बादल तकदीर सिंह, संकेत सावंत, और सोमबीर, मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श, और गोविंद गुर्जर।

यू मुंबा की टीम: गिरीश मारुति एर्नाक, महेंद्र सिंह, गुमान सिंह, अमीरमोहम्मद जफरदानेश, अलीरेज़ा मिर्ज़ाइयन, रोहित यादव, कुणाल, विश्वनाथ वी, सौरव पार्थे, सुरिंदर सिंह, जय भगवान, रिंकू, हेइदराली एकरामी, शिवम, शिवांश ठाकुर, प्रणय, विनय राणे, रूपेश और सचिन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+