Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: कबड्डी में आज किसका मैच है- बंगाल वॉरियर्स vs पटना पाइरेट्स
Kabaddi Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज एक ही मुकाबला खेला जाना है। बंगाल वॉरियर्स और पटना पाइरेट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु के श्री कांतीवारा इनडोर स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। रात 8 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी, एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।
बंगाल का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बंगाल वॉरियर्स एक बार फिर से अपनी फॉर्म के अनुरूप ही प्रदर्शन करने वाली है। 3 में से 2 मैच बंगाल ने जीते हैं। 1 मुकाबला टाई समाप्त हुआ है।

अंक तालिका में 13 पॉइंट्स के साथ बंगाल वॉरियर्स की टीम दूसरे स्थान पर है। पहला स्थान गुजरात जायंट्स का है। दूसरी तरफ बात पटना पाइरेट्स की करें, तो उनका खेल भी धमाकेदार ही रहा है। पटना पाइरेट्स भी अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
पटना पाइरेट्स ने अब तक खेले गए दो मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों मैचों में जीत हासिल कर पटना पाइरेट्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। इस तरह नम्बर दो और चार की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक टक्कर का मैच हो सकता है। अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम जीत सकती है।
दोनों टीमें इस प्रकार है
बंगाल वॉरियर्स: वैभव गर्जे, आर गुहान, सुयोग गायकर, प्रशांत कुमार, चे-मिंग चैंग, असलम थंबी, मनिंदर सिंह (कप्तान), श्रीकांत जाधव, नितिन रावल, शुभम शिंदे, अक्षय, विश्वास, अक्षय कुमार, अक्षय बडोके, नितिन कुमार, महारुद्रा गर्जे, आदित्य शिंदे, श्रेयस और दीपक शिंदे।
पटना पाइरेट्स: मंजीत, डेनियल ओधिएम्बो, ज़ेंग-वेन चेन, रोहित, सी सजिन, अंकित, कृष्णा, राकेश नरवाल, संजय, दीपक कुमार, महेंद्र चौधरी, संदीप, नीरज कुमार, मनीष, सचिन तंवर, अनुज कुमार, नवीन शर्मा, टी युवराज, रंजीत नायक, कुनाल मेहता, एम सुधाकर, अबिनंद सुभाष।












Click it and Unblock the Notifications