Pro Kabaddi League: जयपुर पिंक पैंथर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत, बेंगलुरु को पटक तालिका में लगाई छलांग

Pro Kabaddi League: नोएडा लेग में जयपुर पिंक पैंथर्स ने धमाकेदार अंदाज में अपना जलवा दिखाया और बेंगलुरु बुल्स को पराजित कर दिया। परदीप नरवाल की बुल्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है। इस रोमांचक मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 39-32 की स्कोरलाइन के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

इस सीजन पिंक पैंथर्स ने चौथी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में छलांग लगा दी और छठे स्थान पर आ गई। बुल्स का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है और यह सातवीं हार का सामना किया है। जयपुर की टीम पीछे थी और आठवें मिनट में आउट हो गई थी लेकिन बुल्स इस धमाके को बरकरार रखने में नाकम रही।

pro kabaddi league

देसवाल लगातार अंक ले रहे थे औऱ यही कारण था कि फासला 1 अंक का रह गया था। फिर डिफेंस ने अजिंक्य को लपक स्कोर बराबर कर दिया। अब बुल्स पर आलआउट का खतरा था लेकिन प्रतीक ने देसवाल को सुपर टैकल कर फासला फिर 2 का कर दिया लेकिन नीरज को सुपर टैकल कर बुल्स ने 17-14 से लीड ले ली।

देशवाल इस सीजन का चौथा सुपर 10 पूरा कर लिया। हाफटाइम तक बुल्स के पास 18-16 की स्कोरलाइन के साथ लीड प्राप्त थी। इसके बाद जयपुर ने धमाका कर दिया और बुल्स को ऑल आउट कर स्कोर 20-20 करते हुए लीड बराबर कर दी।

30वें मिनट तक जाते-जाते जयपुर ने 28-26 की लीड बना रखी थी। ब्रेक के बाद लगातार दो अंक लेकर जयपुर ने लीड 4 की कर ली। पिछले पांच मिनट में जयपुर ने दो के मुकाबले पांच अंक हासिल किए हैं। फिर देसवाल ने डू ओर डाई रेड पर एक अंक के साथ स्कोर 31-26 कर दिया। अब बुल्स सुपर टैकल सिचुएशन में थे।

सब्सटीट्यूट के रूप में आए जयभगवान दूसरी रेड पर आउट हो गए और बुल्स के पास सुपर टैकल का फायदा होना था लेकिन देसवाल ने काम खराब कर दिया और बुल्स को ऑल आउट कर जयपुर ने गेम अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+