Pro Kabaddi League: कप्तान के बीच में जाने से होगा बड़ा नुकसान, हरियाणा स्टीलर्स टीम पर डालें एक नजर
Haryana Steelers Full Squad: पिछले सीजन प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में पहुंचने वाली हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल 11 के लिए मजबूत लाइनअप तैयार किया है। हरियाणा स्टीलर्स ने आगामी सीजन के लिए नीलामी से पहले अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखा और इसके साथ ही एक बार फिर डिफेंस को मजबूत करने का काम किया।
इस बार ईरानी खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह पर सबसे ज्यादा खर्च किया। मोहम्मदरेजा शादलू को खरीदने के लिए टीम ने 2.07 करोड़ रुपये खर्च किए। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी शादलू सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि शादलू ने पिछले कुछ सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें बड़ी रकम मिली है।

इसके अलावा टीम ने डिफेंडर संजय को 13.20 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। हालांकि, सीजन शुरू होने से पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है और कप्तान मोहित को रिलीज कर दिया गया है। यह काफी चौंकाने वाला फैसला था और इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
मोहित को बाहर करने का प्रभाव आगमी सीजन में निश्चित रूप से देखने को मिलने वाला है। वह डिफेंस ,इ जो काम करते थे, उसे किसी अन्य खिलाड़ी से करवाना आसान काम नहीं हैं। अन्य प्लेयर्स की जिम्मेदारियां मोहित के जाने से और बढ़ गई हैं। हालांकि इस टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का तगड़ा मिश्रण है।
हरियाणा स्टीलर्स टीम
रेडर: घनश्याम रोका मगर, विनय, शिवम पटारे, विशाल टेटे, जया सूर्या एनएस, विकास जाधव और अभिषेक
डिफेंडर: जयदीप दहिया, राहुल सेटपाल, संजय, मणिकंदन एस., आशीष गिल, हरदीप और मणिकंदन
ऑल राउंडर: मोहम्मदरेज़ा शादलू चियानेह, नवीन, संस्कार मिश्रा और साहिल












Click it and Unblock the Notifications