Pro Kabaddi League: परदीप नरवाल की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, दिल्ली के सामने मिली पटखनी

Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली केसी ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवर को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 58वें मैच में बेंगलुरू बुल्स को 35-25 से अंतर से हराकर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। बीते चार मैचों से दिल्ली की टीम अजेय है जबकि बुल्स को लगातार तीसरी और 10 मैचो में कुल आठवीं हार मिली है।

अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाने वाली दिल्ली की जीत में आशू मलिक (14) ने एक बार चमके। इसके अलावा डिफेंस मे योगेश ने पांच और संदीप तथा आशीष ने तीन-तीन अंक जुटाए। बुल्स के लिए नितिन रावल ने शानदार हाई-5 के साथ सात अंक बटोरे। परदीप नरवाल (5) ने हालांकि निराश किया।

pro kabaddi league

आशू ने मल्टी-पॉइंट रेड से दिल्ली का स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद जयभगवान ने हिसाब बराबर कर दिया और आशू का शिकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली ने एक अंक की लीड हासिल की और दसवें मिनट तक स्कोर 8-5 था और दिल्ली की टीम आगे थी।

हाफ टाइम तक दिल्ली ने पांच अंकों की बढ़त बना ली थी और स्कोर 18-13 था। हाफटाइम के बाद पांच मिनट के खेल में दिल्ली ने दो के मुकाबले तीन अंक लेकर 6 अंक का फासला बनाए रखा। इस बीच नितिन ने डू ओर डाई रेड पर विनय का शिकार कर सीजन का तीसरा हाई-5 पूरा किया। नितिन यहीं रुके और मोहित को लपक 17-22 कर दिया।

अंतिम दस मिनटों का खेल जब बचा था तो दिल्ली के पास चार अंकों की लीड थी और स्कोर 23-19 था। इसके बाद बुल्स के तीन ही खिलाड़ी बचे थे। हालांकि बुल्स ऑल आउट नहीं हुई। अंत में दिल्ली ने 35-25 की लीड के साथ जीत पक्की कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+