BLR vs UP Dream11: बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा के बीच जोरदार टक्कर, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं आपकी किस्मत

BLR vs UP Dream11 prediction: प्रो कबड्डी लीग में बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। सोमवार यानी कि 11 दिसंबर की शाम में बेंगलुरु का सामना यूपी से कांति रावत इंदौर स्टेडियम में होगा। यूपी योद्धा ने इससे पहले तेलुगू टाइटंस और हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ दमदार तरीके से जीत दर्ज की थी।

जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश: बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ यूपी योद्धा की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स के बीच अब तक कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं। पांच मुकाबले में यूपी योद्धा ने बाजी मारी है। जबकि आठ मैच में बेंगलुरु बुल्स की टीम ने जीत हासिल की है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मुकाबला टाई नहीं हुआ है।

BLR vs UP Dream11 1

ड्रीम 11 से कमा सकते हैं पैसै: यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में कई खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों को आप अपने ड्रीम 11 टीम में रखकर अच्छे खासे पैसे भी कमा सकते हैं। इस मुकाबले से पहले यूपी योद्धा के हेड कोच जसवीर सिंह काफी कॉन्फिडेंस में दिखाई रहे हैं। जसवीर सिंह ने मैच से पहले कहा कि हम अपने समग्र प्रदर्शन से खुश हैं। हमारा पूरा ध्यान अपनी कमजोरी को पहचान और उन्हें सुधारने का है। हम अपने गेम प्लान को और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

बेंगलुरु को जीत की तलाश: यूपी योद्धा के स्टार रेडर सुरेंद्र गिल इस समय शानदार फार्म से गुजर रहे हैं। दूसरी तरफ अगर बेंगलुरु बुल्स की बात करें तो अभी तक प्रो कबड्डी लीग में इस टीम ने अपना जीत का खाता नहीं खोला है। बेंगलुरु बुल्स को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में यूपी योद्धा के खिलाफ बेंगलुरु की कोशिश पहली जीत हासिल करने की होगी।

ड्रीम 11 टीम- 1

कप्तान: परदीप नरवाल, उपकप्तान: भरत हूडा
परदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, भरत हूडा, गुरदीप, सुमित, अमन और सौरभ नंदल।

ड्रीम 11 टीम- 2

कप्तान: भरत हूडा, उपकप्तान: सुरेंदर गिल
परदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, भरत हूडा, गुरदीप, नितेश कुमार, सुरजीत सिंह और अमन।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित प्लेइंग 7: सौरभ नंदल (कप्तान), भरत हूडा, सुशील, नीरज नरवाल, सुरजीत सिंह, विशाल लाथेर और अमन।

यूपी योद्धाज़ की संभावित प्लेइंग 7: परदीप नरवाल (कप्तान), सुरेंदर गिल, नितिन पनवार, गुरदीप, विजय मलिक, नितेश कुमार और सुमित सांगवान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+