Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली का धांसू खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग से बाहर, हैरान करने वाला कारण आया सामने
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीजन से पहले दबंग दिल्ली की टीम को एक बड़ा झटका लगा है।टीम का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। दबंग दिल्ली केसी ने इस बारे में खुद जानकारी प्रदान की है। टीम के लिए यह अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है।
सिद्धार्थ देसाई पूरे इवेंट से बाहर हो गए हैं। बताया गया है कि सिद्धार्थ देसाई निजी कारणों से बाहर हो गए हैं। दबंग दिल्ली ने इस सम्बन्ध में एक पोस्ट लिखते हुए जानकारी प्रदान की है। दबंग दिल्ली ने लिखा कि हमारे बाहुबली खिलाड़ी सिद्धार्थ देसाई निजी कारणों से PKL 11 से बाहर हो गए हैं।

इस सीजन सिद्धार्थ को दबंग दिल्ली ने खरीदा था। खिताबी जीत के उम्मीद में टीम को मजबूती प्रदान करने की रणनीति के तहत उनको लाया गया था। उनको रेडिंग विभाग मजबूत बनाने के उद्देश्य से टीम में लाया गया था लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिखेगा।
यू मुम्बा के लिए खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ देसाई कुछ अन्य टीमों के लिए भी खेले हैं। प्रो कबड्डी लीग में वह तेलुगु टाइटंस और हरियाणा स्टीलर्स के लिए भी खेल चुके हैं। उनके नाम 700 से भी ज्यादा पॉइंट्स हैं। अगर इस सीजन वह दिल्ली के लिए रेडिंग में रहते, तो दिल्ली की टीम का खेल अलग लेवल का होता।
नवीन कुमार और आशु मलिक के कन्धों पर दिल्ली की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। दोनों प्लेयर्स को इस सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। अब इन दोनों के ऊपर बड़ा जिम्मा है। सिद्धार्थ देसाई के बगैर दिल्ली का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने वाली बात होगी।
दबंग दिल्ली उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करेगी या नहीं, इस बारे में फ़िलहाल कोई जानकरी सामने नहीं आई है। सिद्धार्थ देसाई के बाहर होने के पीछे क्या निजी कारण रहे होंगे, इस बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications