Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में रेडर्स के हिसाब से कौन सी 3 टीमें हैं सबसे कमजोर?

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में नीलामी प्रक्रिया के दौरान इस बात पर पैसे ज्यादा खर्च किये जाते हैं कि रेडिंग विभाग मजबूत रहे। रेडर्स के अंकों से टीम के प्रदर्शन पर खासा प्रभाव दिखाई देता है। इस बार नीलामी में टीमों ने यही किया और रेडिंग में दमदार प्लेयर्स को टारगेट किया।

सभी टीमों ने बड़े नामों पर अपनी बोली लगाई। प्रयासों के बाद भी कुछ टीमें ऐसी रहीं जिनको उतने मजबूत रेडर्स नहीं मिल पाए। हर मैच में अच्छी रेडिंग से ही डोमिनेट करने का मौका मिलता है। प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन 18 अक्टूबर से होगा। ऐसे में तीन कमजोर रेडर्स वाली टीमों के बारे में जानना जरूरी है।

pro kabaddi league

यू मुम्बा

आमिरमोहम्मद जफरदानेश इस टीम के मुख्य रेडर्स में से एक हैं। उनके अलावा कोई बड़ा नाम इस टीम में नजर नहीं आ रहा है। उनके साथ मंजीत दहिया भी रहेंगे। दोनों के ऊपर रेडिंग की बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। बड़ा नाम नहीं होने का दबाव भी बाकी लोगों के ऊपर रहेगा। इस हिसाब से देखा जाए, तो यू मुम्बा इस सीजन कमजोर दिखाई दे रही है।

पटना पाइरेट्स

पाइरेट्स के पास युवा खिलाड़ी हैं और कुछ रिटेन किये गए प्लेयर्स भी हैं। एम सुधाकर और संदीप कुमार को रिटेन किया गया है। पिछले सीजन मीतू शर्मा थे और उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। इस बार भी वह पटना पाइरेट्स की टीम में हैं। नीलामी में पटना ने जैंग कुन ली को खरीदा था, वह अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इन सभी के भरोसे पटना पाइरेट्स को आगे बढ़ना होगा लेकिन इसे मजबूत नहीं कह सकते।

यूपी योद्धाज

सबसे अहम नाम परदीप नरवाल का है और यूपी के पास इस बार उनकी सेवाएं नहीं होंगी। ईरान के खिलाड़ी हैदराली एकरामी को यूपी योद्धाज ने खरीदा है। पिछले सीजन वह किसी तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकाम ही रहे थे। ऐसे में इस बार वह कुछ कमाल करेंगे, इसकी भविष्यवाणी पहले नहीं की जा सकती। भरत हूडा उनके पास हैं लेकिन प्रदर्शन के मामले में वह भी पिछले सीजन खास नहीं रहे, ऐसे में यूपी की टीम भी रेडिंग में कमजोर दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+