मोहम्मद शमी की बातों को अभी भी मानती हैं उनकी अलग हुईं पत्नी हसीन जहां! इस Video को शेयर कर किया साबित

Mohammed Shami Hasin Jahan: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हमेशा अपनी अलग हुई पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हैं। दूसरी तरफ हसीन जहां अपने सोशल मीडिया पर अक्सर मोबम्मद शमी की आलोचना करती नजर आती हैं।

मोहम्मद शमी और हसीन जहां का रिश्ता लगभग खत्म हो चुका है। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में है। लेकिन हसीन जहां का हालिया पोस्ट देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच अब भी कुछ बाकी है। कई फैंस ने कहा है कि, 'मोहम्मद शमी की बातों को अभी भी हसीन जहां मानती हैं।'

Mohammed Shami Hasin Jahan:

मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2014 में शादी की थी। मोहम्मद शमी और हसीन जहां की बेटी का जन्म 2015 में हुआ था। मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपनी बेटी का डांस करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो को आप हसीन जहां के भी इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर देख सकते हैं। इस डांस वीडियो को हसीन जहां ने 2 फरवरी को शेयर किया था।

मोहम्मद शमी बोले - Love You बेटा

अपनी बेटी आयरा का डांस वीडियो शेयर कर मोबम्मद शमी ने लिखा, ''जब आप डांस करते हैं तो जिंदगी बेहतर होती है। Love You बेटा''

मोहम्मद शमी का ये पोस्ट वायरल हो गया है। इस वीडियो को शेयर कर मोबम्मद शमी ने जता दिया है कि उन्हें अपनी बेटी को डांस करते हुए देखना अच्छा लगता है। शमी का ये इशारा मिलते ही हसीन जहां ने अपनी बेटी का एक और डांस वीडियो शेयर किया है।

इस डांस वीडियो में आयरा साड़ी में नजर आ रही हैं और इंडियन क्लासिकल डांस कर रही हैं। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने जहां हसीन जहां को ट्रोल किया है, वहीं कईयों ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि इन्होंने बेटी का डांस वीडियो शमी के लिए ही डाला है।

जब मोहम्मद शमी ने कहा- बेटी को बहुत Miss करता हूं...

हाल ही में मोहम्मद शमी ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ''मुझे अपनी बेटी की बहुत याद आती है। कौन अपने बच्चों और परिवार को याद नहीं करता है। लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी होती है, जहां सबकुछ आपके हाथ में नहीं होता है। लेकिन मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे बेटी की याद आती है या नहीं तो कोई भी अपना खून नहीं छोड़ सकता।'

'उसकी मां और मेरे बीच जो कुछ भी चल रहा है...उससे कोई...'

मोहम्मद शमी ने कहा, 'मैं कभी-कभी ही अपनी बेटी से बात कर पाता हूं। सबकुछ हसीन जहां पर निर्भर करता है, अगर वह मुझे उनसे बात करने देती है तो मैं उससे बात करता हूं। मैं अभी तक अपनी बेटी से मिलने नहीं गया हूं। मैं बस उसका अच्छा हेल्थ चाहता हूं। उनकी मां और मेरे बीच जो कुछ भी चल रहा है...उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+