इस सीजन में पहली बार बैटिंग पर उतरे एमएस धोनी, फिर भी हारी टीम चेन्नई
IPL 2024 DC VS CSK: रविवार 31 मार्च को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से करारी शिकस्त दी। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार खेल दिखाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2024 में जीत का खाता खोल लिया है।
चेन्नई की यह पहली हार है। टीम चेन्नई ने इस सीजन में पहला मैच गंवाया है। इससे पहले अपने दोनों मुकाबले जीते थे, जिसमें पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया और उसके बाद गुजरात टीम को हराया था।

धोनी इस सीजन में पहली बार बैटिंग पर उतरे
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में पहली बार बैटिंग करने उतरे मुकाबले में धोनी ने अपना पुराना जलवा दिखाया और चौके-छक्के जमाए। मगर वो 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली टीम के लिए मुकेश कुमार ने 3विकेट झटके। जबकि खलील अहमद ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
सीएसके को जीत के लिए 23 गेंद में 72 रन बनाने थे। चेन्नई टीम 6 विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
इस सीजन में पहली बार जीत का खाता खोला टीम दिल्ली ने
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। टीम के लिए डेविड वॉर्नर ने 35 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 और कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली।
आपको बता दें, कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की यह पहली फिफ्टी है। इसी दौरान सीजन में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने 43 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications